Xiaomi Mi 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा

Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 8 को 31 मई को उतारेगी। इसी दिन मी बैंड 3 और मीयूआई 10 के भी लॉन्च होने की चर्चा है...

Xiaomi Mi 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा

Xiaomi Mi 8 भारत में लॉन्च होगा जल्द

ख़ास बातें
  • Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 8 को 31 मई को उतारेगी
  • Xiaomi Mi 8 के भारत में लॉन्च होने को लेकर मिला बड़ा इशारा
  • Xiaomi की 8वीं एनीवर्सरी पर आए टीज़र वीडियो ने खोले कई 'राज'
विज्ञापन
Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन  Mi 8 को 31 मई को उतारेगी। इसी दिन मी बैंड 3 और मीयूआई 10 के भी लॉन्च होने की चर्चा है। अब Xiaomi Mi 8 के भारत में लॉन्च होने को लेकर नया इशारा मिला है। इसके अलावा Xiaomi Mi 8 SE के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। फोन के कैमरा सैंपल हैंडसेट की कम रोशनी में फोटो की क्वालिटी दिखाते हैं। एक तस्वीर से अंदाज़ा लगाया गया है कि Xiaomi Mi 8 को भारत समेत 8 देशों में चीन के बाद जल्द लॉन्च किया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 8 लीक

एक पोस्टर रेडिट के हवाले से लीक हुआ है, जिसमें Xiaomi Mi 8 के 8 देशों में लॉन्च होने का इशारा मिलता है। पोस्टर में ज़िक्र है कि Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन मिस्त्र, फ्रांस, भारत, इटली, इंडिया, रूस, स्पेन, थाइलैंड और वियतनाम में दस्तक देगा।

Xiaomi की 8वीं एनीवर्सरी पर टीज़र वीडियो में स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टैप करने से कई फीचर काम करते देखे जा सकते हैं। पहले इससे ताले खुलते हैं, दरवाज़ा खुलता है, जिससे इशारा मिलता है कि इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके बाद एक छाता है, जो खुलता है। इससे Xiaomi Mi 8 के वाटर रेसिस्टेंट होने का इशारा मिलता है। साथ ही कई रंग भी आते हैं, जो फोन के अलग-अलग रंग वेरिएंट की तरफ इशारा करते हैं।


इससे इतर प्रोमो तस्वीरें Xiaomi Mi 8 की डिज़ाइन का खुलासा करती हैं। स्लैशलीक के मुताबिक, नॉच डिस्प्ले, बॉटम चिन, वर्टिकल डुअल रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट स्कैनर इसमें साफ दिख रहा है। Xiaomi Mi 8 ब्लैक और व्हाइट रंग विकल्प में देखा गया है। साथही दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के डिस्प्ले में टफ ग्लास और ओलियोफोबिक कोटिंग की गई है।

ध्यान रहे, स्लैशलीक्स पर रिटेल बॉक्स की तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं। इस ब्लैक बॉक्स में अगले हिस्से पर 8 साफ-साफ लिखा है। पिछले हिस्से पर बहुत कुछ ज़्यादा नहीं लिखा है, शाओमी मी 8 के चंद स्पेसिफिकेशन को छोड़कर। Xiaomi Mi 8 के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। स्मार्टफोन में डुअल-जीपीएस मोड है। इसके फीचर के बारे में लॉन्च इवेंट में ही स्थिति साफ हो पाएगी।
 
mi8

पिछले हिस्से पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा। बॉक्स के अंदर यूएसबी टाइप-सी केबल और एक यूएसबी टाइप-सी केबल टू 3.5 एमएम ऑडियो एडपटर होगा। इसका मतलब है कि Mi 8 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट नहीं होगा। इसके अलावा स्लैशलीक्स पर शाओमी मी 8 के फ्रंट और पिछले हिस्से का एक पोस्टर भी सार्वजनिक किया गया है। स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले से लैस है। यह वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पोस्टर से डुअल-जीपीएस सपोर्ट होने की दोबारा पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एआई क्षमता के साथ वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होना भी तय है। पोस्टर में यह भी दावा किया गया है कि यह फोन 3डी इंफ्रारेड फेसियल रिकग्निशन के साथ आएगा।

इसके अलावा, क्वालकॉम ने शाओमी मी 8 में क्विक चार्ज 4.0+ तकनीक होने की पुष्टि की है। मायड्राइवर्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने आधिकारिक पेज को अपडेट किया है। अब इसमें सपोर्टेड डिवाइस में शाओमी मी 8 का भी नाम है। गौर करने वाली बात है कि Quick Charge 4.0+ को सपोर्ट करने वाले डिवाइस की सूची में से Xiaomi Mi 8 का नाम हटा लिया गया है। क्वालकॉम की इस लेटेस्ट तकनीक की मदद से फोन 15 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें आधा हिस्सा फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हैंडसेट में काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देंगे 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प। स्टोरेज विकल्प 64 जीबी और 128 जीबी होंगे। Xiaomi Mi 8 में एआई कैमरा होगा, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, जैसा कि हमने पहले बताया, फोन 3डी फेशियल स्कैनिंग से लैस होगा। खुलासा हुआ है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 29,900 रुपये) होगी। 8 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) कीमत वाला होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Anniversary, Xiaomi Mi 8 SE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »