Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi Mix 2S को मिला Xiaomi Mi Mix 3 वाला खास कैमरा फीचर

चीनी कंपनी शाओमी के दो प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi Mix 2S को नाइट सीन फोटोग्राफी फीचर मिलने वाला है।

Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi Mix 2S को मिला Xiaomi Mi Mix 3 वाला खास कैमरा फीचर
ख़ास बातें
  • MIUI 8.1.1.8 अपडेट के ज़रिए मिलेगा यह फीचर
  • दोनों ही फोन में कई फोटोग्राफी फीचर आएंगे
  • गूगल पिक्सल 3 रेंज के नाइट साइट जैसा ही है यह फीचर
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी के दो प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi Mix 2S को नाइट सीन फोटोग्राफी फीचर मिलने वाला है। बता दें कि यह फीचर कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi Mix 3 का हिस्सा है और पुराने फोन को यह फीचर MIUI 8.1.1.8 सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए मिलेगा। यह फीचर गूगल पिक्सल 3 रेंज के नाइट साइट जैसा ही है। इस फीचर की मदद से कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी में मदद मिलती है जो एआई और कुछ खास तकनीक के ज़रिए होता है। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने कुछ दिन पहले अपने मी मिक्स 3 के फोटोग्राफी फीचर को शाओमी मी 8 और शाओमी मी मिक्स 2एस में लाने का वादा किया था।

अब दोनों ही फोन में कई फोटोग्राफी फीचर के आएंगे। इनमें से एक शाओमी मी मिक्स 3 का नाइट सीन फीचर ही है। एक्सडीए डेवलपर्स के मुताबिक, यह फीचर बीटा चाइना डेवलपर रॉम MIUI 8.1.1.8 अपडेट के ज़रिए आया है। अब जब चीन में यह अपडेट जारी हो गया है, हम ग्लोबल मार्केट के लिए ही ग्लोबल रॉम अपडेट जल्द आने की उम्मीद कर सकते हैं। नाइट सीन के अलावा इन फोन को इनहांस्ड लो लाइट मोड भी मिल जाएगा जो लगभग एक जैसा ही काम करता है।
 

Xiaomi Mi 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi 8 हैंडसेट मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दावा किया गया है कि अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में फोन को 301,472 का स्कोर मिला। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। बता दें कि 8 जीबी रैम सिर्फ एक्सप्लोरर एडिशन के लिए है।

अब बात कैमरे की। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इनकी पोज़ीशन आईफोन X जैसी है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल, 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, एआई पोर्ट्रेट, एआई सीन डिटेक्शन और वीडियो डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi Mi 8 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट सेल्फी और ब्यूटीफाई जैसे फीचर से लैस है। स्टोरेज के लिए तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3400 एमएएच की बैटरी।
 

Xiaomi Mi Mix 2S स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच। हैंडसेट के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है।

स्मार्टफोन आईफोन X की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्लैश दोनों सेंसर के बीच में मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सोनी आईएमएक्स363 सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर, वाइड-एंगल लेंस और फोर-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। वहीं, दूसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और ऑप्टिकल ज़ूम वाले टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। एआई पर आधारित सीन रिकग्निशन के बारे में 206 सीन को पहचानने का दावा है। अन्य एआई फीचर में डायनमिक बोकेह, स्मार्ट आर्टिफेक्ट, बिजनस कार्ड रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन शामिल हैं। कंपनी ने रियर कैमरे में डुअल कोर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस होने की बात कही है। Mi MIX 2S में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है वो भी एचडीआर फीचर व फेस अनलॉक क्षमता के साथ।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »