Xiaomi Mi 8 की पहली सेल: दो मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ फोन

पिछले सप्ताह ज़ोर-शोर से लॉन्च हुए Xiaomi Mi 8 ने बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है...

Xiaomi Mi 8 की पहली सेल: दो मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ फोन

Xiaomi Mi 8

विज्ञापन
पिछले सप्ताह ज़ोर-शोर से लॉन्च हुए Xiaomi Mi 8 ने बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जैसा कि उम्मीद थी, स्मार्टफोन मिनटभर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। जहां Xiaomi ने Mi 8 के कितने यूनिट बेचे? इस पर चुप्पी साध ली है। बताया गया कि Xiaomi Mi 8 का पूरा स्टॉक 1 मिनट 37 सेकेंड में खत्म हो गया। Xiaomi Mi 8 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, डुअल रियर 12 मेगापिक्सल सेटअप, फेस अनलॉक और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा।

Xiaomi के अधिकारियों ने मायड्राइवर्स को पुष्टि की है कि Xiaomi Mi 8 का स्टॉक एक मिनट से पहले खत्म हो गया। Xiaomi Mi 8 की अगली सेल 12 जून को सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही मी.कॉम पर शुरू हो गए हैं।
 

Xiaomi Mi 8 कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi 8 की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन (करीब 31,600 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को व्हाइट, गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Mi 8 Explorer Edition में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) है।
 

Xiaomi Mi 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi 8 हैंडसेट मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दावा किया गया है कि अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में फोन को 301,472 का स्कोर मिला। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। बता दें कि 8 जीबी रैम सिर्फ एक्सप्लोरर एडिशन के लिए है।

अब बात कैमरे की। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इनकी पोज़ीशन आईफोन X जैसी है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल, 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, एआई पोर्ट्रेट, एआई सीन डिटेक्शन और वीडियो डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi Mi 8 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट सेल्फी और ब्यूटीफाई जैसे फीचर से लैस है। स्टोरेज के लिए तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3400 एमएएच की बैटरी।

Xiaomi Mi 8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, mi 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »