Xiaomi Mi 6X के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर और डिस्प्ले के बारे में पता चला

उम्मीद के मुताबिक, शाओमी मी 6एक्स स्मार्टफोन भारत में शाओमी मी ए2 के नाम से लॉन्च होगा। दरअसल, इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 626 के साथ लिस्ट किया गया है।

Xiaomi Mi 6X के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर और डिस्प्ले के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 626 के साथ लिस्ट किया गया है
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा शाओमी मी 6एक्स में
  • भारत में शाओमी मी ए2 के नाम से आएगा यह फोन
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, शाओमी मी 6एक्स स्मार्टफोन भारत में शाओमी मी ए2 के नाम से लॉन्च होगा। दरअसल, इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 626 के साथ लिस्ट किया गया है। कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। जैसा कि हमने आपको बताया, यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा। कई पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट में 18:9 डिस्प्ले पैनल और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा किया गया था।

ताज़ा जानकारी यही है कि Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह दावा भारतीय ब्लॉग BestUnderR ने किया है। यह प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी ए1 में इस्तेमाल किए गए स्नैपड्रैगन 625 का अपग्रेड है। हालांकि, यह स्नैपड्रैगन 625 जितना लोकप्रिय नहीं है।

नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। लीक हुई तस्वीर इशारा करती है कि पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। एक एफ/1.8 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर। चर्चा है कि फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है। टीना लिस्टिंग में भी कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन बताए गए थे।

टीना लिस्टिंग में जिस तस्वीर का इस्तेमाल हुआ था, उससे तो यही लगता है कि शाओमी मी 6एक्स में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा Mi 6X में मौज़ूदा चलन की तरह आईफोन X वाला नॉच डिजाइन नहीं होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 6X, Xiaomi Mi A2, Xiaomi, Snapdragon 626, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »