Mi 11 का डिज़ाइन लॉन्च से पहले लीक, 12 जीबी रैम से लैस होने की खबर

एक अन्य तस्वीर में कथित रूप से मी 11 में मैट फिनिश देखा जा सकता है। इस तस्वीर में फोन का रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैस के साथ दिया गया है।

Mi 11 का डिज़ाइन लॉन्च से पहले लीक, 12 जीबी रैम से लैस होने की खबर

फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है

ख़ास बातें
  • Mi 11 की लाइव तस्वीरें वीबो पर हुई हैं लीक
  • आज 28 दिसंबर को लॉन्च होगा मी 11
  • नए फ्लैगशिप फोन में दी जाएगी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन
विज्ञापन
Xiaomi Mi 11 की कथित लाइव तस्वीरे फोन के आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। इससे अलग मी 11 के कथित मार्केटिंग रेंडर्स भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं, जिसमें फोन के चार कलर ऑप्शन की झलक देखने को मिल रही है। मी 11 स्मार्टफोन आज यानी सोमवार 28 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है, लेकिन यह लॉन्च फिलहाल चीन में होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि चीन से बाहर भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इस फोन को अगले साल लाया जा सकता है।

Mi 11 की कथित लाइव तस्वीरों को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर ली किया गया है। साझा की गई इन तस्वीरों में से एक में स्क्रीन पर About Phon देखा जा सकता है, जिसके जरिए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। इसमें दिखा है कि फोन में नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड 11 मौजूद होगा, जो कि MIUI 12 पर काम करेगा। आगामी फोन में 12 जीबी रैम भी मौजूद होगा। इसके अलावा तस्वीर में क्वालकॉम फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर देखा जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84GHz होगी।

स्पेसिफिकेशन के अलावा, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मी 11 पतले बेजल्स और कर्व्ड डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस होगा। हाल ही में सामने आए स्क्रीन प्रोटेक्टर के माध्यम से भी कुछ इसी प्रकार की जानकारी सामने आई थी, जिसको लेकर माना जा रहा था कि यह मी 11 का स्क्रीन प्रोटेक्टर होगा। इसके अलावा शाओमी ने हाल ही में ऐलान किया है कि नई मी सीरीज़ फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा नए फ्लैगशिप फोन में QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।
 
mi
एक अन्य तस्वीर में कथित रूप से मी 11 में मैट फिनिश देखा जा सकता है। इस तस्वीर में फोन का रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैस के साथ दिया गया है।

एक अन्य लीक में, मी 11 के कथित मार्केटिंग रेंडर्स ट्विटर और वीबो पर साझा किए गए हैं। इन रेंडर्स में फोन के चार अलग कलर ऑप्शन को देखा जा सकता है।
xiaomi

इन रेंडर्स को थोड़ा ज़ूम करके देखे, तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिखाई देता है। Mi 10 और Mi 10T सीरीज़ में इसी तरह का कैमरा रिजॉल्यूशन देखा जा सकता है। शाओमी ने टीज़ करके जानकारी दी है कि नया एम-सीरीज़ स्मार्टफोन एक अलग कैमरा अनुभव देने के लिए "कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी" तकनीक के साथ आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 11, Mi 11, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »