• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 11 के एक साथ कई टीज़र्स जारी, सामने आया सैंपल वीडियो और बेंचमार्क स्कोर

Xiaomi Mi 11 के एक साथ कई टीज़र्स जारी, सामने आया सैंपल वीडियो और बेंचमार्क स्कोर

Weibo पर पोस्ट किए गए कुछ टीज़र्स के अनुसार, Xiaomi Mi 11 में कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी की सुविधा होगी, जिसमें सभी नए कैमरा हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम का उपयोग करने की संभावना है।

Xiaomi Mi 11 के एक साथ कई टीज़र्स जारी, सामने आया सैंपल वीडियो और बेंचमार्क स्कोर

Mi 11 सीरीज़ में कम से कम दो स्मार्टफोन होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Mi 11 सीरीज़ 28 दिसंबर को होगा लॉन्च
  • Mi 10 के मुकाबले बेरतरीन कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के लिए किया गया टीज़
  • Mi 11 में LPDDR5 रैम तकनीक शामिल होगी
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Mi 11 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। शुरुआती टीज़र से पता चलता है कि नया एम-सीरीज़ स्मार्टफोन एक अलग कैमरा अनुभव देने के लिए "कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी" तकनीक के साथ आएगा। मी 11 को बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी टीज़ किया जा रहा है। इसके अलावा, Xiaomi ने Mi 11 पर LPDDR5 रैम की मौजूदगी की भी पुष्टि की है। नए टीज़र चीनी बाज़ार में Mi 11 के लॉन्च से कुछ ही दिन पहले आए हैं।

Weibo पर पोस्ट किए गए कुछ टीज़र्स के अनुसार, Xiaomi Mi 11 में कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी की सुविधा होगी, जिसमें सभी नए कैमरा हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम का उपयोग करने की संभावना है। Xiaomi ने नए Mi फ्लैगशिप पर बेहतर लो-लाइट वीडियोग्राफी को हाइलाइट करने के लिए एक वीडियो सैंपल भी साझा किया है। आप इस फोन में Mi 10 मॉडल की तुलना में बेहतर कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की उम्मीद कर सकते हैं।

कैमरा डिटेल्स साझा करने के अलावा, Xiaomi ने Weibo पर एक और टीज़र पोस्ट किया है जो Mi 11 पर LPDDR5 रैम की पुष्टि करता है, जिसमें 6.4Gbps तक की स्पीड होगी। कंपनी ने Mi 10 और Mi 10 Pro पर भी यही रैम इस्तेमाल की थी। हालांकि, इस बार फोन फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आएगा, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि परफॉर्मेंस पिछले मॉडल्स से बेहतर हो।

बेहतर प्रदर्शन पर एक झलक देने के लिए, Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने वीबो पर Mi 11 के गीकबेंच परिणाम भी साझा किए। फोन ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर में क्रमश: 1,135 और 3,818 अंक हासिल किए हैं। ये संख्या निश्चित रूप से Mi 10 के 780 और 2,747 अंकों से काफी ज्यादा है।
 
xiaomi

Xiaomi ने अभी तक इस बात पर कोई जानकारी साझा नहीं की है कि शुरुआत में कितनी Mi 11 यूनिट्स को बना रही है। हालांकि, Weibo पर एक टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी शुरुआत में नए स्मार्टफोन की 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट्स बनाएगी। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि शाओमी ने चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले मी 11 यूनिट्स के थोक उत्पादन के लिए स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट की विशेष पहुंच प्राप्त की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi 11, Mi 11 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »