• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi 11 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी फीचर

Mi 11 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी फीचर

शाओमी के को-फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में बताया कि इंडस्ट्री का सबसे महंगा डिस्प्ले होगा।

Mi 11 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी फीचर
ख़ास बातें
  • Glass Victus के साथ Mi 11 में मिलेगा एन्हैंस्ड स्क्रैच प्रोटेक्शन
  • Xiaomi की नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की कीमत टीवी स्क्रीन जितनी ही होगी
  • फोन में मिल सकता है QHD+ एमोलेड डिस्प्ले
विज्ञापन
Mi 11 स्मार्टफोन में कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास विक्टस फीचर किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद Xiaomi ने शुक्रवार को विभिन्न टीज़र पोस्टर के साथ किया है। नए ग्लास प्रोटेक्शन को जुलाई में पेश किया गया था, जो कि ड्रॉप व स्क्रैच रसिस्टेंस है। मी 11 में नए गोरिल्ला ग्लास के अलावा, ऑल-न्यू डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह शाओमी के फोन में मौजूद अब-तक की बेस्ट फीचर होगा। चीनी कंपनी ने यह भी टीज़ किया है कि नए मी सीरीज़ फ्लैगशिप में पतले डिज़ाइन और लाइटवेट बिल्ट मौजूद होगा। इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी ने खुलासा किया था कि मी 11 में “computational photography” टेक्नोलॉजी फीचर की जाएगी, जो कि एन्हैंस्ड लो-लाइट कैमरा परफोर्मेंस प्रदान करेगी।

Xiaomi ने आज शुक्रवार को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कुछ टीज़र्स ज़ारी किए हैं, जिसमें Mi 11 स्मार्टफोन पर Corning Gorilla Glass Victus की मौजूदगी का उल्लेख किया गया है। नई ग्लास टेक्नोलॉजी इसी साल पेश की गई थी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह स्क्रैच रसिस्टेंस में गोरिल्ला ग्लास 6 की तुलना में दोगुनी बेहतर होगी। वहीं, दावा यह भी किया गया है कि aluminosilicate ग्लास की तुलना में यह चौगुना बेहतर है।
 
xiaomi
यहां यह बताना जरूरी है कि Mi 10 और Mi 10T सीरीज़ में गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया था।

गोरिल्ला ग्लास विक्टस के अलावा, शाओमी ने टीज़ किया है कि मी 11 स्मार्टफोन नए डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ दस्तक देगा। कंपनी का कहना है कि नए मी सीरीज़ फोन के डिस्प्ले की कीमत मैनस्ट्रीम टीवी स्क्रीन जितनी ही होगी। शाओमी के को-फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने यह भी कहा है कि यह इंडस्ट्री का सबसे महंगा डिस्प्ले होगा।

शाओमी ने मी 11 के डिस्प्ले के संबंधित ज्यादा जानकारी प्रदान नहीं की है। हालांकि, टीज़र के जरिए संकेत दिए गए हैं कि इसमें एन्हैंस्ड सनलाइट लेजबिलटी और विविड कलर्स डिलिवर होंगे।
 
xiaomi
हाल ही में सामने आए स्क्रीन प्रोटेक्टर की कुछ तस्वीरों से संकेत मिलते थे कि नेक्स्ट जनरेशन Xiaomi फोन होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएंगे, जो कि घुमावरदार डिस्प्ले के एक किनारे पर स्थित होगा। फोन में डायनमिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ QHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »