Mi 11 और Mi 11 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

मी 11 में कथित रूप से 4,780 एमएएच की बैटरी के साथ 50 वॉट वायर्ड और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। मी 11 प्रो में 4,500 एमएएच बैटरी के साथ 120 वॉट वायर्ड और 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Mi 11 और Mi 11 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Mi 11 सीरीज़ घुमावदार डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ दे सकती है दस्तक

ख़ास बातें
  • Mi 11 सीरीज़ में मिल सकता है QHD+ डिस्प्ले
  • पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया था जनवरी में लॉन्च होगी सीरीज़
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे फोन
विज्ञापन
Mi 11 और Mi 11 Pro की कथित कीमत और स्पेसिफिकेशन चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लीक हो गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक दे सकते हैं। कुछ ऑनलाइन लीक तस्वीरों से शाओमी मी 11 सीरीज़ के डिज़ाइन की भी झलक मिली है। इसके अलावा एक अलग टिप में दावा किया गया है कि मी 11 सीरीज़ घुमावदार डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ दिसंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें, कंपनी के कको-फाउंडर और सीईओ Lei Jun इस हफ्ते की शुरुआत में ऐलान किया था कि मी 11 सीरीज़ हाल ही में लॉन्च हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स होंगे।
 

Xiaomi Mi 11, Mi 11 Pro price (expected)

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, Xiaomi Mi 11 की कीमत CNY 3,999 और 4,499 (लगभग 45,100 रुपये और 50,700 रुपये) के बीच होगी। Xiaomi Mi 11 Pro की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह CNY 5,299 और 5,499 (लगभग 60,000 रुपये और 62,000 रुपये) के बीच होगी।
 

Xiaomi Mi 11, Mi 11 Pro specifications (expected)

वीबो पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि शाओमी मी 11 और मी 11 प्रो दोनों ही फोन 6 इंच के QHD+ एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से फीचर होगा। यह पिछली रिपोट्स की पुष्टि करता है जो मी 11 सीरीज़ में नए डिस्प्ले का इशारा दे रही थी। इसके अलावा खबरें यह भी है कि इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर मी 11 प्रो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिल सकता है।

दोनों मी 11 और मी 11 प्रो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। यह एंट्री-लेवल वेरिएंट्स हो सकते हैं। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स और एनएफसी सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है।

मी 11 में कथित रूप से 4,780 एमएएच की बैटरी के साथ 50 वॉट वायर्ड और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। मी 11 प्रो में 4,500 एमएएच बैटरी के साथ 120 वॉट वायर्ड और 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें, शाओमी इससे पहले Mi 10 Ultra में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पेश कर चुकी है।

प्रोसेसर की बात करें, तो शाओमी के सीईओ Lei Jun पुष्टि कर चुके हैं कि मी 11 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। मी 11 प्रो में भी कथित रूप से यही प्रोसेसर दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन के अलावा, शाओमी मी 11 की कुछ कथित तस्वीरें भी वीबो पर लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में फोन के पिछले हिस्से पर स्थित वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है, जिसके अंदर वर्टिकली प्राइमरी और सेकेंडरी सेंसर मौजूद हैं। लीक तस्वीरों मे Infrared (IR) ब्लास्टर के भी संकेत मिले हैं।
 
xiaomi

साथ Ice Universe टिप्सटर ने ट्विटर पर अलग से दावा किया है कि मी 11 सीरीज़ दिसंबर के अंत तक लॉन्च की जा सकती है। आपको बता दें, इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स मे कहा गया था कि इस सीरीज़ को जनवरी में लॉन्च किया जएगा।

शाओमी मी 11 को लेकर भी कहा जा रहा है कि इसमें चारों तरफ घुमावदार किनारे दिए जाएंगे। याद दिला दें, मी 10 सीरीज़ में दायीं और बायीं ओर ही घुमावदार किनारे दिए गए थे।

एक अन्य टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्विटर पर जानकारी दी कि मी 11 फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है।

गौरतलब है कि अब तक Mi 11 सीरीज़ को लेकर शाओमी ने कोई जानकारी आधिकारिक रूप से प्रदान नहीं की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »