Mi 10 Ultra स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi 10 Ultra की चीन में शुरुआती कीमत 5,299 चीनी युआन (लगभग 57,000 रुपये) है। फोन की खासियत 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 16 जीबी तक रैम और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट है।

Mi 10 Ultra स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi 10 Ultra में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है

ख़ास बातें
  • Mi 10 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया गया है
  • भारतीय कीमत अनुसार चीन में फोन की शुरुआती कीमत 57,000 रुपये है
  • 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 120x ज़ूम और 120 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल
विज्ञापन
Mi 10 Ultra चीन में लॉन्च हो गया है। Xiaomi ने स्मार्टफोन को अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को लॉन्च किया। फोटोग्राफी पर खास फोकस करने वाले स्मार्टफोन का मुख्य आकर्षण इसका कस्टम बिल्ड इमेज सेंसर वाला 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इससे पहले इस सीरीज़ में कंपनी Mi 10, Mi 10 Pro और Mi 10 Lite को लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi ने मई में भारत में Mi 10 भी लॉन्च किया था, हालांकि, अन्य दो फोन अभी तक भारत में रिलीज़ नहीं हुए हैं। मी 10 अल्ट्रा खासियत इसमें शामिल 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल, यूएफएस 3.1 स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट है। आइए जानते हैं Mi 10 Ultra के बारे में सब कुछ। 
 

Xiaomi Mi 10 Ultra price

मी 10 अल्ट्रा के 10 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,299 चीनी युआन (लगभग 57,000 रुपये) है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: ​​5,599 चीनी युआन (लगभग 60,100 रुपये) और 5,999 रुपये (लगभग 64,400 रुपये) है। इसका एक हाई-एंड वेरिएंट भी है, जो 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 6,999 चीनी युआन (लगभग 75,200 रुपये) है। Xiaomi का कहना है कि Mi 10 Ultra को ऑब्सिडियन ब्लैक, मर्करी सिल्वर और एक ट्रांसपेरेंट एडिशन में पेश किया जाएगा। फोन की बिक्री चीनी में 16 अगस्त से शुरू होगी। अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

Xiaomi Mi 10 Ultra specifications

Mi 10 Ultra एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है, और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल-एचड+ ओलेड डिस्प्ले मिलता है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर चलता है। फोन 16 जीबी तक LPDDR 5 रैम के साथ आता है और इसमें 512 जीबी तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलती है। Xiaomi के अनुसार, Mi 10 Ultra फोन में तापमान को कंट्रोल में रखने के लिए वीसी लिक्विड कूलिंग, मल्टी-लेयर ग्रेफाइट, थर्मल सेंसर ऐरे और ग्राफीन शामिल है।

Xiaomi Mi 10 Ultra क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसमें एक कस्टम-बिल्ड इमेज सेंसर शामिल होगा। अन्य तीन रियर कैमरों में एक 20-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 12-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 120x अल्ट्रा-ज़ूम के लिए एक टेलीफोटो शूटर शामिल है। यह हाईब्रिड ज़ूम है, जो ऑप्टिकल और डिज़िटल ज़ूम का एक मिश्रण है। इसके अलावा इसमें लेज़र ऑटो-फोकस और फ्लिकर सेंसर भी शामिल हैं। फोन प्राइमरी और टेलीफोटो शूटरों से 8K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। फ्रंट में, फोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।

इसके अलावा, Xiaomi ने वाई-फाई 6, ब्लूटूथ और फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों का सामान्य सेट शामिल किया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरी तरह से चार्ज होने में सिर्फ 23 मिनट का समय लेगी। इसके अलावा, फोन 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो बैटरी को केवल 40 मिनट में फुल चार्ज करने का दावा करती है। फोन 10W तक रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »