शाओमी दिवाली सेल 27 सितंबर से, 1 रुपये में बिकेंगे शाओमी प्रोडक्ट

शाओमी त्यौहारी मौसम पर जश्न के मूड में है और कंपनी ने अपने साझेदार प्लेटफॉर्म पर कम कीमत पर प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिए हैं। हमने गुरुवार को जानकारी दी थी कि शाओमी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रेडमी नोट 4 और मी मैक्स 2 को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल से सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2017 12:54 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4, मी ए1 और कई दूसरे प्रोडक्ट पर ऑफर मिलेंगे
  • शाओमी की सभी एक्सेसरी पर भी ऑफर हैं
  • दिवाली मी सेल 27 से 30 सितंबर तक चलेगी
शाओमी त्यौहारी मौसम पर जश्न के मूड में है और  कंपनी ने अपने साझेदार प्लेटफॉर्म पर कम कीमत पर प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिए हैं। हमने गुरुवार को जानकारी दी थी कि शाओमी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रेडमी नोट 4 और मी मैक्स 2 को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल से सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे अलावा, शाओमी दिवाली के मौके पर मीडॉटकॉम पर 27 से 29 सिंतबर तक सुबह 10 बजे से मी सेल का आयोजन भी करेगी।

शाओमी का कहना है कि दिवाली और मी सेल के दौरान सभी प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर को मीडॉटकॉम पर लिस्ट कर दिया गया है। इनमें रेडमी 4, रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2 और रेडमी 4ए के साथ हाल ही में लॉन्च हुआ एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 भी शामिल है। इस सेल में मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, मी इन-ईयर हेडफोन और मी पावर बैंक जैसी एक्सेसरी पर भी छूट मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि, शाओमी इस सेल में इसी महीने लॉन्च हुए रेडमी नोट 4 लेक ब्लू एडिशन को भी उपलब्ध कराएगी।
Advertisement

कंपनी मी मेंबर के लिए डिस्काउंट कूपन और एफ-कोड भी ऑफर कर रही है, जिन्हें मी सेल में जीता जा सकता है। इसके अलावा, तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में हर रोज सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे 1 रुपये फ्लैश सेल का आयोजन भी किया जाएगा। हर रोज दोपहर 2 बजे ऐप पर कॉन्टेस्ट और 4 बजे एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट भी होगा। इस बारे में ज़्यादा जानकारी मीडॉटकॉम पर जाकर ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि, शाओमी दिवाली मी सेल में भी अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर दिए जा रहे ऑफर ही मिलेंगे। उदाहरण के लिए, रेडमी नोट 4 (4 जीबी+64 जीबी) मीडॉटकॉम पर 12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी तरह, मी मैक्स 2 की कीमत 2,000 रुपये कम हो गई है। इसके साथ ही यूज़र 899 रुपये में मी राउटर 3सी, 899 रुपये में मी 10000 एमएएच पावर बैंक और 8,499 रुपये में मी एयर प्यूरिफायर 2 खरीद पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Diwali With Mi, Xiaomi Sale, Mobiles, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  4. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  2. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  4. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  5. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  6. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  7. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  10. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.