शाओमी दिवाली सेल 27 सितंबर से, 1 रुपये में बिकेंगे शाओमी प्रोडक्ट

शाओमी त्यौहारी मौसम पर जश्न के मूड में है और कंपनी ने अपने साझेदार प्लेटफॉर्म पर कम कीमत पर प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिए हैं। हमने गुरुवार को जानकारी दी थी कि शाओमी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रेडमी नोट 4 और मी मैक्स 2 को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल से सस्ते में खरीदा जा सकता है।

शाओमी दिवाली सेल 27 सितंबर से, 1 रुपये में बिकेंगे शाओमी प्रोडक्ट
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4, मी ए1 और कई दूसरे प्रोडक्ट पर ऑफर मिलेंगे
  • शाओमी की सभी एक्सेसरी पर भी ऑफर हैं
  • दिवाली मी सेल 27 से 30 सितंबर तक चलेगी
विज्ञापन
शाओमी त्यौहारी मौसम पर जश्न के मूड में है और  कंपनी ने अपने साझेदार प्लेटफॉर्म पर कम कीमत पर प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिए हैं। हमने गुरुवार को जानकारी दी थी कि शाओमी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रेडमी नोट 4 और मी मैक्स 2 को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल से सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे अलावा, शाओमी दिवाली के मौके पर मीडॉटकॉम पर 27 से 29 सिंतबर तक सुबह 10 बजे से मी सेल का आयोजन भी करेगी।

शाओमी का कहना है कि दिवाली और मी सेल के दौरान सभी प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर को मीडॉटकॉम पर लिस्ट कर दिया गया है। इनमें रेडमी 4, रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2 और रेडमी 4ए के साथ हाल ही में लॉन्च हुआ एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 भी शामिल है। इस सेल में मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, मी इन-ईयर हेडफोन और मी पावर बैंक जैसी एक्सेसरी पर भी छूट मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि, शाओमी इस सेल में इसी महीने लॉन्च हुए रेडमी नोट 4 लेक ब्लू एडिशन को भी उपलब्ध कराएगी।

कंपनी मी मेंबर के लिए डिस्काउंट कूपन और एफ-कोड भी ऑफर कर रही है, जिन्हें मी सेल में जीता जा सकता है। इसके अलावा, तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में हर रोज सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे 1 रुपये फ्लैश सेल का आयोजन भी किया जाएगा। हर रोज दोपहर 2 बजे ऐप पर कॉन्टेस्ट और 4 बजे एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट भी होगा। इस बारे में ज़्यादा जानकारी मीडॉटकॉम पर जाकर ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि, शाओमी दिवाली मी सेल में भी अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर दिए जा रहे ऑफर ही मिलेंगे। उदाहरण के लिए, रेडमी नोट 4 (4 जीबी+64 जीबी) मीडॉटकॉम पर 12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी तरह, मी मैक्स 2 की कीमत 2,000 रुपये कम हो गई है। इसके साथ ही यूज़र 899 रुपये में मी राउटर 3सी, 899 रुपये में मी 10000 एमएएच पावर बैंक और 8,499 रुपये में मी एयर प्यूरिफायर 2 खरीद पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Diwali With Mi, Xiaomi Sale, Mobiles, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »