Xiaomi 15 एक बिल्कुल नए Rouge Red कलर ऑप्शन में हुआ पेश, जानें कीमत

Xiaomi जल्द भारत में भी अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 को लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक घोषणा से पहले Xiaomi 15 मॉडल को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था, जिससे पता चला था कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 21:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 को Rogue Red कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
  • कंपनी ने इसे चाइनीज न्यू के मौके पर उपलब्ध कराया है
  • नए कलर ऑप्शन का प्राइस मूल वेरिएंट की कीमतों के समान ही होगा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। फोन को पांच मूल कलर ऑप्शन और एक Limited Diamond Edition में पेश किया गया था, लेकिन लॉन्च के समय स्मार्टफोन को मार्केटिंग पोस्टर्स में एक एक्स्ट्रा रेड कलर में भी देखा गया था। ऐसे प्रतीत होता है कि चाइनीज न्यू ईयर के मौके पर Xiaomi 15 का यह Rogue Red कलर ऑप्शन खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कलर के अलावा, स्मार्टफोन के डिजाइन या इसके स्पेसिफिकेशन्स मूल वेरिएंट के समान ही हैं। Xiaomi 15 में 6.36 इंच का 8T LTPO डिस्प्ले दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5,400mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Xiaomi 15 को Rogue Red कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे चाइनीज न्यू के मौके पर उपलब्ध कराया है। नए कलर ऑप्शन का प्राइस मूल वेरिएंट की कीमतों के समान ही होगा। बता दें कि Xiaomi 15 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 52,000 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 56,000 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,000 रुपये) है। एक 16GB + 1TB टॉप-एंड कॉन्फिगरेशन ही है, जिसकी कीमत CNY 5,499 (लगभग 65,000 रुपये) है। मूल रूप से इसे असाकुसा ग्रीन, ब्राइट सिल्वर एडिशन, ब्लैक, लिलैक और व्हाइट शेड्स में पेश किया गया था। एक Limited Diamond Edition भी पेश किया गया था।

Xiaomi जल्द भारत में भी अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 को लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक घोषणा से पहले Xiaomi 15 मॉडल को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था, जिससे पता चला था कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक दे सकता है।
 

Xiaomi 15 Specifications

Xiaomi 15 में 6.36 इंच का 8T LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1,200x2,670 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल है। फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर का सपोर्ट करता है। Xiaomi 15 Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 इंटरफेस पर चलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Xiaomi 15 में f/1.62 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 900 सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह IP68 रेटेड बिल्ड से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 7, यूएसबी 3.2 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, गैलीलियो, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  3. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  4. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  2. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  3. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  4. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  5. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  7. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  8. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  9. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  10. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.