iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग

चीन में पेश किए गए iQOO 15 Ultra में Samsung M14 डिस्प्ले 2,160 Hz की हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग और 3,200 Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 8,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले में Eye Protection 2.0 फीचर दिया गया है

iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग

इस वर्ष फरवरी में यह स्मार्टफोन चीन में पेश हुआ था

ख़ास बातें
  • इस वर्ष फरवरी में iQOO 15 Ultra को चीन में पेश किया गया था
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के इस सब-ब्रांड ने इस वर्ष फरवरी में iQOO 15 Ultra को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में iQOO 15 Ultra को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन की यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर्स - V2546A और I2603 के साथ लिस्टिंग हुई है। iQOO 15 Ultra के चाइनीज वेरिएंट का मॉडल नंबर - V2546A है। इस लिस्टिंग से iQOO 15 Ultra के यूरोपियन मार्केट्स में जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कम संभावना है। चीन में पेश किए गए iQOO 15 Ultra में Samsung M14 डिस्प्ले 2,160 Hz की हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग और 3,200 Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 8,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले में Eye Protection 2.0 फीचर दिया गया है, जिससे ज्यादा देर तक गेमिंग और स्क्रीन यूज में आंखों पर कम असर पड़ेगा। iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन N79 5G बैंड को सपोर्ट करता है। इसमें बेहतर Wi-Fi कनेक्टिविटी के लिए AI Esports Signal Engine 2.0 दिया गया है। इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iQOO 15 Ultra की 7,400 mAh की सिंगल-सेल बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ हैं। iQOO 15 Ultra में गेमिंग के लिए के दौरान हीट को घटाने के लिए एक्टिव कूलिंग सिस्टम है, जिसमें Ice Dome कूलिंग फैन, 8000 mm² की VC कूलिंग प्लेट और डुअल लेयर ग्रेफाइट शीट शामिल हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »