Xiaomi ने कथित तौर पर भारत में कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी है।
Xiaomi ने कथित तौर पर भारत में कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हाल में कई स्मार्टफोन्स ब्रांड ने अपने स्मार्टफोन्स को महंगा किया है, जिसको देखते हुए यह कदम भी उठा गया हो। टिपस्टर ने खुलासा किया है कि Xiaomi की कीमतों में बढ़ोतरी का असर Xiaomi और Redmi के कई मॉडल पर पड़ा, जिनमें Xiaomi 17T, Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G शामिल है। कंपनी ने अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नई कीमतें लागू होने के बाद स्मार्टफोन को खरीदना महंगा हो सकता है।
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) July 26, 2026
Xiaomi increases the price of their smartphones by upto ₹5K:
17T (MTK 8500) :
12/256GB: ₹59,999 → ₹64,999
12/512GB: ₹64,999 → ₹69,999
Note 15 (SD 6 Gen 3):
8/128GB: ₹26,999 → ₹28,999
8/256GB: ₹29,999 → ₹31,999
15 5G (6s Gen 3):
6/128GB:… pic.twitter.com/IQ8hNLI1jm
X पर एक पोस्ट में, टिपस्टर संजू चौधरी ने कहा कि भारत में कई Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन की कीमत ₹5,000 तक बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Xiaomi 17T की कीमत में हुई है। 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹69,999 है। आपको बता दें कि Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत ₹59,99 तय की गई थी, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 थी।
Redmi मॉडल में कीमतों में बढ़ोतरी का असर Redmi Note 15, Redmi 15 5G, Redmi 15C और Redmi 15A पर हो रहा है। Redmi Note 15 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 से बढ़कर ₹28,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 से बढ़कर ₹31,999 हो गई हैं।
Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,499 रुपये से बढ़कर ₹21,499, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,499 से बढ़कर ₹23,499 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,499 से बढ़कर ₹25,499 हो गई है। तीनों वेरिएंट ₹1,000 तक महंगे हुए हैं। Redmi 15C 5G की कीमत में कथित तौर पर ₹1,500 की बढ़ोतरी हुई है। जिससे कीमतें 18,499 रुपये और ₹20,499 हो गई है। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कथित तौर पर ₹500 बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत ₹21,499 है। Redmi 15A के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से बढ़कर ₹15,999 होने की उम्मीद है। वहीं 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,499 और 6GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹19,499 हो रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर