Xiaomi 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर आया नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

Xiaomi 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर आया नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
  • Xiaomi 15 में 5,400mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले Xiaomi 15 मॉडल को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक दे सकता है। यहां हम आपको Xiaomi 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15 आया BIS पर नजर


Xiaomi 15 सीरीज को चीनी बाजार में बीते महीने अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था। अब ऐसा लगा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होने के लिए तैयार है। चीनी टेक दिग्गज का आगामी प्रीमियम फोन BIS प्लेटफॉर्म पर 24129PN74I मॉडल नंबर के साथ नजर आया था। हालांकि,इस लिस्टिंग से फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह कंफर्म हुआ है कि भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि लिस्टिंग में सिर्फ Xiaomi 15 मॉडल नजर आया है, लेकिन Xiaomi 15 Pro की कोई बात नहीं हुई। शाओमी ने अभी तक Xiaomi 15 के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आने वाले हफ्तों में आधिकारिक टीजर शेयर होने की उम्मीद है।


Xiaomi 15 Specifications


Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,200x2,670 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी यह फोन एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर का सपोर्ट करता है। Xiaomi 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 इंटरफेस पर काम करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 15 के रियर में f/1.62 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 900 सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 7, यूएसबी 3.2 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, गैलीलियो, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »