Xiaomi 14 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Xiaomi 14 सीरीज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान 25 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा

विज्ञापन
Written by सिद्धार्थ सुवर्ण, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 23:19 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 14 Ultra को भी जोड़ा जाएगा
  • यह स्मार्टफोन 22 फरवरी को चीन में पेश होगा
  • Xiaomi 14 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC है

पिछले वर्ष कंपनी ने इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स Xiaomi का Xiaomi 14 अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 14 सीरीज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान 25 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। पिछले वर्ष कंपनी ने इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Xiaomi 14 Ultra को भी जोड़ा जाएगा। यह स्मार्टफोन 22 फरवरी को चीन में पेश होगा। 

देश में कंपनी की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 14 को 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra को देश में लॉन्च किए जाने की कम संभावना है। चीन में पेश किए गए  Xiaomi 14 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहले स्मार्टफोन सीरीज है। 
Advertisement

Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) का है। 

 ये दोनों स्मार्टफोन्स White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए थे। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स  लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi का पहला स्थान है। शाओमी को Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन लाने का फायदा मिला है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन मेकर Vivo का दूसरा स्थान बरकरार है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.