Xiaomi 14 Pro में फ्लैट डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा होने की संभावना, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 14 Pro में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 19:20 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Xiaomi 13 Pro की तुलना में कई बदलाव हो सकते हैं
  • इसके फ्लैट डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल पंच कटआउट होगा
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं

Photo Credit: 91Mobiles/ @OnLeaks

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi जल्द ही Xiaomi 14 और 14 Pro को लॉन्च कर सकती है। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष के अंत में लॉन्च किए गए Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro की जगह लेंगे। Xiaomi 14 Pro में फ्लैट डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में Xiaomi 13 Pro की तुलना में कई बदलाव हो सकते हैं। इसके फ्लैट डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल पंच कटआउट होगा। इसमें 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप होने का संकेत है। Xiaomi 14 Pro में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसकी 4,860 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसका साइज 161.6 x 75.3 x 8.7 mm का हो सकता है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Xiaomi 13 Pro को देश में 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,820 mAh की है जो 120 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने भी सेंध लगाई है। डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज घटाए हैं। शाओमी के स्मार्टफोन्स की सेल्स घटने का बड़ा कारण इनके प्राइसेज अधिक होना है। इस वजह से कंपनी ने कम प्राइस वाले सेगमेंट में भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसके अलावा शाओमी ऑफलाइन रिटेल में भी मौजूदगी बढ़ने की तैयारी कर रही है। इसे अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन जरिए से मिलता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.