• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरे वाला Xiaomi 11 Lite 5G NE फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

64MP कैमरे वाला Xiaomi 11 Lite 5G NE फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Xiaomi 11 Lite 5G NE लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से किया जाएगा।

64MP कैमरे वाला Xiaomi 11 Lite 5G NE फोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11 Lite 5G NE में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • शाओमी 11 लाइट 5जी एनई स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • फोन ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन को भारत में आज 29 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। बता दें, शाओमी 11 लाइट 5जी एनई स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। यह एक मिड-रेंज मॉडल है, जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और flat 10-bit एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा। भारत लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी क्या-क्या चीज़े आ चुकी है सामने, आइए जानते हैं।

Xiaomi 11 Lite 5G NE लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से किया जाएगा।
 
 

Xiaomi 11 Lite NE 5G price in India, colour options (expected)

आगामी Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 21,999 रुपये से शुरू हो सकती है। टिप्सटर @Gadgetsdata ने जानकारी दी थी कि यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में दस्तक देगा, वो होंगे 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प। माना जा रहा है कि यह फोन भारत में चार कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा। चीनी वेरिएंट व्हाइट, पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर में आया था।

ग्लोबली Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत EUR 349 (लगभग 30,300 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के बेस 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी कीमत EUR 399 (लगभग 34,600 रुपये) है। फोन के टॉप मॉडल की बात करें, तो यह 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिेएंट हैं, जिसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।
 

Xiaomi 11 Lite 5G NE specifications

ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल सिम (नैनो) शाओमी 11 लाइट 5जी एनई फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) 10-bit फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, Infrared (IR) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा, फोन डुअल स्पीकर के साथ आ सकता है।

फोन की बैटरी 4,250mAh की है, जिसके साथ आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 160.53x75.73x6.81mm और भार 158 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »