• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर पीले क्यों हो जाते हैं? इन्हें कैसे साफ करें? जानें सब कुछ

मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर पीले क्यों हो जाते हैं? इन्हें कैसे साफ करें? जानें सब कुछ

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन केस को बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक वास्तव में पीला होता है, लेकिन निर्माता केस पर एक नीले रंग का टिंट जोड़ते हैं, जो इन्हें पारदर्शी बनाता है।

मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर पीले क्यों हो जाते हैं? इन्हें कैसे साफ करें? जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • क्लीयर केस को बनाने में यूज होने वाला प्लास्टिक वास्तव में पीला होता है
  • निर्माता केस पर एक नीले रंग का टिंट जोड़ते हैं
  • UV लाइट, नेचुरल तेलों और पसीने के संपर्क में आने से केस पीले हो जाते हैं
विज्ञापन
आजकल स्मार्टफोन के बैक पैनल को कई तरह के शानदार मटेरियल और खूबसूरत डिजाइन के साथ पेश किया जाता है। ऐसे में कई यूजर स्मार्टफोन में ट्रांसपेरेंट कवर लगाना पसंद करते हैं, जिससे फोन की खूबसूरती बरकरार रहे। हालांकि, इन पारदर्शी केस के साथ एक दिक्कत होती है कि यह समय के साथ पीले हो जाते हैं। आपने पीले केस को विभिन्न तकनीकों के जरिए वापस सफेद और साफ करने के कई तरीके इंटरनेट पर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने यह जानने की कोशिश की है कि यह पारदर्शी केस असल में पीले क्यों हो जाते हैं? चलिए यहां हम आपको इसका जवाब देते हैं और साथ ही केस को सही तरीके से साफ करने का तरीका भी बताते हैं।
 

ट्रांसपेरेंट कवर पीले क्यों पड़ जाते हैं?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन केस को बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक वास्तव में पीला होता है, लेकिन निर्माता केस पर एक नीले रंग का टिंट जोड़ते हैं, जो इन्हें पारदर्शी बनाता है। सफेद बनाने के बाद जब यूजर इन्हें इस्तेमाल करते हैं, तो समय के साथ पराबैंगनी (UV) लाइट, प्राकृतिक तेलों और यूजर के पसीने के संपर्क में आने के साथ टिंट हटने लगता है और केस में इस्तेमाल हुई प्लास्टिक का असली रंग सामने आने लगता है।

स्मार्टफोन, टैबलेट सहित कई अन्य डिवाइस के लिए केस बनाने वाले ब्रांड ESR ने अपने ब्लॉग के जरिए समझाने की कोशिश की है कि आखिर पारदर्शी केस समय के साथ पीले क्यों पड़ते हैं। ब्लॉग कहता है कि अधिकांश क्लीयर स्मार्टफोन केस सिलिकॉन, ऐक्रेलिक या थर्मोप्लास्टिक पॉलीयुरेथेन (TPU) के जरिए बनाए जाते हैं। यूं तो तीनों ही मटेरियल टिकाऊ हैं और उच्च तापमान झेल सकते हैं, लेकिन अमेरिकी निर्मित ऐक्रेलिक सूरज की रोशनी में पीला पड़ जाता है।

पॉलीकार्बोनेट एक प्रकार का टीपीयू है, जो ऐक्रेलिक की तुलना में अधिक टिकाऊ है। हालांकि, यह भी यूवी लाइट, तेल या पसीने के संपर्क में आने पर एक ऑक्सीकरण प्रतिक्रिया के कारण पीला हो जाता है।
 

ट्रांसपेरेंट कवर को कैसे करें साफ?

ESR ने एक अन्य ब्लॉग में क्लीयर केस को साफ करने के कुछ तरीके बताए हैं, जिनमें से पहला डिश सोप के जरिए सफाई करना है। ब्रांड के अनुसार, यूजर्स को डिश सोप की कुछ बूंदों को गर्म पानी में मिलाना चाहिए और धीरे-धीरे टूथब्रश से केस को स्क्रब करना चाहिए। अंदर और बाहर अच्छी तरह से हल्के दवाब के साथ स्क्रब करने के केस को धोकर एक मुलायम कपड़े से सुखाना चाहिए। इसे सीधा डिवाइस पर लगाने से पहले एक या दो घंटे के लिए हवा में सूखने के लिए छोड़ना बेहतर होता है। ब्रांड का कहना है कि इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार दोहराना चाहिए।

एक तरीका बेकिंग सोडा का उपयोग है, जिसमें केस पर बेकिंग पाउडर लगाएं। इसके बाद, एक गीले टूथब्रश से केस को स्क्रब करें। इसके बाद उसे धोकर मुलायम कपड़े से सुखा लें। इसे अपने फोन पर इस्तेमाल करने से पहले हवा में सूखने दें।

आखिरी तरीका अल्कोहल के जरिए सफाई है, जिसमें एक स्प्रे बोतल में थोड़ा अल्कोहल डालें और केस के ऊपर स्प्रे करें। वैकल्पिक रूप से, यूजर्स अल्कोहल में भिगोए हुए कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके बाद केस को अच्छे से सुखाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »