आगामी स्मार्टफोन के लिए पांच कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Tecno Camon Slim में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिख रही है। इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल ब्लैक कलर में मैटेलिक सिल्वर फ्रेम के साथ है
Photo Credit: Tecno
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Tecno Camon Slim के डिजाइन का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जा सकता है। इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिख रही है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.39 mm की हो सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Instagram पर पोस्ट किए गए टीजर्स में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। Tecno Camon Slim को 21 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए् यूगांडा में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Tecno Camon Slim के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को डिस्काउंट की भी पेशकश की गई है।
आगामी स्मार्टफोन के लिए पांच कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Tecno Camon Slim में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिख रही है। इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल ब्लैक कलर में मैटेलिक सिल्वर फ्रेम के साथ है। इसका डिजाइन Tecno Spark Slim के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Tecno Camon Slim में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.39 mm की हो सकती है। Tecno Camon Slim की रियर कैमरा यूनिट में Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी 60 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
हाल ही में इस स्मार्टफोन की Carlcare Service वेबसाइट पर मॉडल नंबर - CN6c के साथ लिस्टिंग हुई है। Tecno Camon Slim में 8 GB के RAM के साथ 128 GB या 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। भारत में पिछले सप्ताह Tecno Pova 8 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट है। Tecno Pova 8 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। Tecno Pova 8 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत