इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO Z11i में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है
Photo Credit: iQOO
इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले हो सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z11i के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा iQOO Z11x और iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया गया है। आगामी स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Z11i में फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। iQOO Z11i में फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन को Desert Gold, Green Peak और Ink Shadow कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को मुफ्त iQOO TWS 5i दिया जाएगा।
हाल ही में लॉन्च किए Vivo Y60 का iQOO Z11i रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर समान दिख रहे हैं। iQOO Z11i में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। iQOO Z11i की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। भारत में हाल ही में iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च