22 जून को दोपहर 12 बजे यह फोन रिलीज किया जाएगा। एक्सक्लूसिव तौर पर फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा।
Photo Credit: Ai Plus
Ai+ Nova 2 Pro 5G भारत में 22 जून को लॉन्च होने जा रहा है।
Ai+ Nova 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने रिवील कर दी है। फोन अगले हफ्ते में लॉन्च के लिए तैयार है। Nova 2 Pro 5G को कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ टीज किया है और फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। टीजर के साथ में कंपनी ने इसके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया है। फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ ही बड़ी बैटरी भी होगी। फोन में डुअल AI कैमरा होगा जिसमें कई एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से फोन के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Ai+ Nova 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। 22 जून को दोपहर 12 बजे यह फोन रिलीज किया जाएगा। एक्सक्लूसिव तौर पर फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। टीजर के साथ में कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया है।
The Nova 2 Pro 5G vibes with you.
— Ai+ Smartphone (@aiplus_official) June 19, 2026
The wait ends on June 22 at 12 PM. Only on Flipkart. #AiPlusSmartphone #Nova2Pro5G #AddaPlus pic.twitter.com/AAYMm79z7v
A display made to captivate.
— Ai+ Smartphone (@aiplus_official) June 18, 2026
Nova 2 Pro 5G, Launching Soon.
Stay tuned to know more.#AiPlusSmartphone #Nova2Pro5G #AddaPlus pic.twitter.com/ZRQihFplJt
Ai+ Nova 2 Pro 5G की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की कीमत 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच में हो सकती है। फोन में 4 जीबी रैम से लेकर 6 जीबी रैम तक के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं जिनमें 128 जीबी, या 256 जीबी तक स्टोरेज आने की संभावना है। फोन को कंपनी कई शेड्स में पेश कर सकती है जिसमें पिंक, ब्लैक और सी ग्रीन जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Pro 5G के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने टीजर में किया है। फोन में 6.9 इंच का FHD+ डिस्पले होगा। रियर साइड में कंपनी ने स्मार्ट लाइट्स नाम से एक खास फीचर दिया है जो पहली बार किसी फोन में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग रंगों में लाइट्स दिए गए हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक हो सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जिसमें चार A78 कोर 2.4GHz पर क्लॉक हैं और चार A55 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
फोन में रियर साइड में डुअल AI कैमरा दिया गया है। यह खास AI फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसमें Sony IMX 582 सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का AI कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh बैटरी होगी जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ