इसमें 360Wh की रियर हब मोटर लगी है जो 35Nm टॉर्क पैदा करती है।
Photo Credit: Raleigh
Raleigh की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Raleigh One को लॉन्च किया गया है।
Raleigh की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Raleigh One को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई स्टेप-थ्रू फ्रेम बाइक है जो अर्बन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है। इसमें Mivice मोटर लगी है और 360Wh की रीमूवेबल बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक 35Nm टॉर्क पैदा करती है। एक बार के चार्ज में इसे 80 किलोमीटर दूर तक ले जाया जा सकता है। इसमें चौड़े टायर लगे हैं जो हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स से लैस किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। आइए जानते हैं Raleigh One ई-बाइक की कीमत और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Raleigh One की कीमत €2,399 (लगभग 2,60,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ब्रांड ने इसे दो शानदार कलर्स में पेश किया है जिसमें ऑफ व्हाइट, और टील को शामिल किया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक को अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकती है।
Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक स्टेप-थ्रू फ्रेम के साथ आती है जो अर्बन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 360Wh की रियर हब मोटर लगी है जो 35Nm टॉर्क पैदा करती है। यह 250 W Mivice रियर हब मोटर से लैस की गई है। इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें रिमूवेबल बैटरी लगी है जो ईको मोड में 80 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। वहीं, बूस्ट मोड में यह 50 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें गेट्स कार्बन बेल्ट ड्राइव है जिससे यह ग्रीस फ्री चलती है।
इलेक्ट्रिक बाइक को SP Connect माउंट के माध्यम से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें चौड़े टायर लगे हैं जो हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स से लैस किए गए हैं। दावा है कि उतार-चढ़ाव वाले रोड पर भी यह स्मूद राइड दे सकती है। इसके अलावा इसमें राइजर बार, रियर लाइट और डुअल फ्रंट बीम भी मिलता है। इसके ऐप में कई तरह के फीचर्स मिलते हैं जिसमें अलार्म, जीपीए, चोरी का अलर्ट, और ऑटो लॉकिंग आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा