31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन

Google का Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट 30 हजार रुपये से कम है तो Google Pixel 7 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन

Photo Credit: Google

Google Pixel 7 में 6.30 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 7 में Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 7 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 7 में 6.30 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

Google का Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट 30 हजार रुपये से कम है तो Google Pixel 7 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा वाला फोन अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन में ऑक्टा कोर Tensor G2 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइए Google Pixel 7 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 7 Price & Offers

Google Pixel 7 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 29,499 रुपये में लिस्टेड है। वहीं यह फोन अक्टूबर, 2022 में 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,474 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,024 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 27,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 31,975 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 7 Features & Specifications

Google Pixel 7 में 6.30 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में ऑक्टा कोर Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है, जबकि फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 7 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Pixel 7 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी दावा करती है कि Google के एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड के साथ यह 72 घंटे तक बैटरी लाइफ दे सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »