Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 16 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि अगले महीने कुछ ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।
Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 16 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि अगले महीने कुछ ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है। अभी तक कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च के बारे में कुछ नहीं खुलासा नहीं किया है। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि इस लाइनअप में एक और नया मॉडल Oppo Reno 16c शामिल हो सकता है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन Reno 16 सीरीज में किफायती विकल्प होगा और इसके स्पेसिफिकेशंस कथित तौर पर Reno 16F जैसे हो सकते हैं।
टिपस्टर योगेश बरार और 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 16 और Reno 16c स्मार्टफोन भारत में होने की योजना है। आपको बता दें कि Reno 16 पहले ही कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग में नजर आ चुका है, वहीं Reno 16c आगामी लाइनअप में एक नया मॉडल होगा।
यह स्मार्टफोन Reno 15 सीरीज जैसी स्ट्रैटजी फॉलो कर सकता है। आपको बता दें कि Oppo Reno 15c भारत में जनवरी में Reno सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल के तौर पर लॉन्च हुआ था। लॉन्च के दौरान इस फोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये थी।
रिपोर्ट से पता चला है कि Reno 16c के कई स्पेसिफिकेशन Reno 16F जैसे हो सकते हैं, जिसे इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च किया जाना है। अगर ऐसा होता है तो इसमें 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कहा जा रहा है कि इस Oppo स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा। इसमें LPDDR5x RAM और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। Reno 16c में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। यह फोन NFC सपोर्ट के साथ प्लास्टिक फ्रेम और स्टीरियो स्पीकर से लैस होगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999