• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा से लैस हो सकता है Vivo Y73, भारत लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक...

64MP कैमरा से लैस हो सकता है Vivo Y73, भारत लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक...

वीवो वाई3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जो कि ट्राएंगुलर फॉर्मेशन में स्थित होंगे। सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा टॉप पर और दो छोटे कैमरा सेंसर बॉटम में मौजूद होंगे।

64MP कैमरा से लैस हो सकता है Vivo Y73, भारत लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक...

फोन में फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y73 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई73 8 जीबी रैम के साथ दे सकता है दस्तक
  • गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग और IMEI डेटाबेस पर लिस्ट हो चुका है फोन
विज्ञापन
Vivo Y73 स्मार्टफोन हाल ही में गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी प्राप्त हुई थी। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि यह फोन भारतीय मार्केट में इस हफ्ते लॉन्च होगा। यही नहीं, वीवो वाई73 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी लीक की गई है। इसके साथ ही इस फोन के रेंडर भी लीक हुए हैं, जिसमें फोन का बैक पैनल डिज़ाइन रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त वीवो वाई73 फोन की कीमत की भी जानकारी दी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन की कीमत भारतीय मार्केट में क्या हो सकती है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा (aka @stufflistings) ने जानकारी दी है कि कथित Vivo Y73 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये के अंदर होगी। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि यह फोन भारत में इस हफ्ते में लॉन्च कर दिया जाएगा, इसके साथ ही टिप्सटर ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ रेंडर भी साझा किए हैं। रेंडर में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल पर ग्लास बैक के साथ डायमंड पैर्टन दिया गया है। वहीं ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश के साथ फोन के पिछले हिस्से पर आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। वीवो वाई3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जो कि ट्राएंगुलर फॉर्मेशन में स्थित होंगे। सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा टॉप पर और दो छोटे कैमरा सेंसर बॉटम में मौजूद होंगे। पावर बटन और वॉल्युम बटन को फोन के दायीं ओर जगह दी जा सकती है। हालांकि, रेंडर में फोन के फ्रंट को नहीं दिखाया गया है।

टिप्सटर द्वारा लीक किए गए वीवो वाई73 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें एमोलेड डिस्प्ले, 8 जीबी रैम और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। वीवो वाई73 फोन गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग और IMEI डेटाबेस पर लिस्ट हो चुका है। जहां यह फोन मॉडल नंबर V2059 के साथ स्थित है और माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर से लैस होगा। गूगल प्ले कॉन्सोल के अनुसार, फोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर मिलेगा। साथ ही फोन में फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y73, Vivo Y73 Price, Vivo Y73 Specifications, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »