• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा के साथ Vivo Y73 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

64MP कैमरा के साथ Vivo Y73 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

Vivo India स्टोर सेल ऑफर की बात करें, तो कंपनी HDFC क्रेडिट और डेबिट ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 500 रुपये का कैशबैक दे रही है। साथ ही Bajaj Finserv के जरिए आप नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

64MP कैमरा के साथ Vivo Y73 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

डायमंड फ्लेयर और रोमन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Vivo Y73 में दो कलर ऑप्शन मौजूद है
  • वीवो वाई73 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • Flipkart और Vivo India स्टोर पर फोन सेल के लिए लिस्ट है
विज्ञापन
Vivo Y73 स्मार्टफोन को भारत में किफायती 4G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है और इसमें दो कलर ऑप्शन भी खरीद के लिए उपलब्ध हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है, जिसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। डिज़ाइन की बात करें, तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले नॉच और स्लिम बेजल दिए हैं। वीवो वाई73 फोन केवल 7.38mm ही मोटा है और इसका भार भी काफी कम है।
 

Vivo Y73 price in India, availability, sale offers

Vivo Y73 की कीमत भारत में 20,990 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको डायमंड फ्लेयर और रोमन ब्लैक ऑप्शन मिलेंगे। वीवो वाई73 फोन को Vivo India online store, Amazon, Flipkart, Paytm, Tata Cliq, Bajaj EMI Store और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर के जरिए खरीदा जा सकेगा। फिलहाल, Flipkart और Vivo India स्टोर पर यह फोन सेल के लिए लिस्ट है।

Vivo India स्टोर के सेल ऑफर की बात करें, तो कंपनी HDFC क्रेडिट और डेबिट ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 500 रुपये का कैशबैक दे रही है। साथ ही Bajaj Finserv के जरिए आप नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर 5 प्रतिशत तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है।
 

Vivo Y73 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई73 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम कर सकता है। इसमें 6.44 इंच फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। खास बात यह है कि यह 3 जीबी विस्तारित रैम सुविधा के साथ आता है जो फ़ोन के प्रदर्शन को बढ़ाने देने के लिए स्टोरेज स्पेस का उपयोग करता है, जिसमें एक ही समय पर 20 ऐप्स तक एक समय में ओपन रख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। साथ ही स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई73 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और f/2.4 लेस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5 और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। वीवो ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 161.24x74.37x7.38mm  और भार 170 ग्राम होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »