Rs 80 हजार के Vivo फोन को 101 रुपये में लाएं घर

भारत में Vivo X70 Pro की कीमत 46,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vivo X70 Pro+ की कीमत 79,990 है। यही ऑफर Vivo V21 5G और Vivo V21e 5G मॉडल पर भी लागू होते हैं।

Rs 80 हजार के Vivo फोन को 101 रुपये में लाएं घर

भारत में Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन की कीमत 79,990 है

ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro Plus की भारत में कीमत 79,990 रुपये है
  • Bajaj Finance के जरिए इस फोन को 101 रुपये में घर लाया जा सकता है
  • Vivo Y73 और Vivo Y33s पर मिल रहा है 2,500 रुपये तक का कैशबैक
विज्ञापन
दिवाली आने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और लोगों ने जम कर शॉपिंग करनी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए Vivo ने एक त्योहारी ऑफर जारी किया है, जहां कंपनी Vivo X70 सीरीज़, Vivo V21 रेंज, Vivo Y73 और Vivo Y33s स्मार्टफोन को धमाकेदार ऑफर्स के साथ बेच रही है। ये ऑफर्स मेनलाइन चैनल्स पर लागू हैं और 7 नवंबर तक वैध रहेंगे। वीवो ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहक केवल 101 रुपये में फोन खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं कुछ अन्य ऑफर्स भी हैं, जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक और चुनिंदा वीवो स्मार्टफोन के लिए वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट। इसके अलावा, वीवो ने 10,000 रुपये कीमत के बेनिफिट्स देने के लिए Jio के साथ साझेदारी की है।

Vivo X70 सीरीज़ से शुरू करते हैं। यदि इस रेंज को सिटी बैंक (Citi Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Bank), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) के जरिए खरीदा जाता है, तो ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, खरीदारों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, जेस्ट मनी ईएमआई से एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ-साथ जियो की तरफ से 10,000 रुपये कीमत के बेनिफिट्स मिलेंगे। जैसा कि हमने बताया, बजाज फाइनेंस ग्राहकों को केवल 101 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ वीवो फोन घर ले जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। भारत में Vivo X70 Pro की कीमत 46,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vivo X70 Pro+ की कीमत 79,990 है। यही ऑफर Vivo V21 5G और Vivo V21e 5G मॉडल पर भी लागू होते हैं।

Vivo Y73 और Vivo Y33s को आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीबी फाइनेंस कार्ड के साथ खरीदने पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी, Jio बेनिफिट्स और बजाज फाइनैंस की ओर से 101 रुपये का ऑफर भी है। इसके अलावा, वाई-सीरीज के इन फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं।

Vivo V21 की कीमत फिलहाल 29,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vivo V21e की कीमत 24,990 रुपये से शुरू होती है। वाई-सीरीज़ के फोन, अर्थात् Vivo Y73 की कीमत 20,990 रुपये से शुरू होती है और Vivo Y33s की कीमत 18,990 रुपये है।

ये सभी ऑफर Vivo India स्टोर, अन्य ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं और 7 नवंबर तक वैध रहेंगे।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Elegant design, IP68 rating
  • Sharp 120Hz display
  • Excellent video stabilisation
  • Good low-light camera quality
  • Good battery life
  • Very good performance
  • कमियां
  • Telephoto performance could be better
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2404 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »