स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का दूसरा स्थान है। सैमसंग को A-सीरीज में Samsung Galaxy A07 जैसे स्मार्टफोन्स पर सेल्स ऑफर्स का फायदा मिला है
पहली तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन के लॉन्च को टाला गया है
देश में इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में तीन प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह पिछले छह वर्षों में इस मार्केट के लिए सबसे कम शिपमेंट्स वाली तिमाही है। इसके पीछे मेमोरी कंपोनेंट्स के प्राइस को लेकर प्रेशर, स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी और कंज्यूमर डिमांड कम होना प्रमुख कारण हैं।
Counterpoint Research की मंथली इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत घटी हैं। स्मार्टफोन कंपनियों ने कंपोनेंट्स से जुड़ी कॉस्ट बढ़ने और करेंसी में उतार-चढ़ाव की वजह से बहुत से नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च को टाल दिया है। इस मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo (iQOO को छोड़कर) ने 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। Vivo को नई V सीरीज के स्मार्टफोन्स की मिड-प्रीमियम सेगमेंट में डिमांड बढ़ने और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने का फायदा मिला है।
स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का दूसरा स्थान है। सैमसंग को A-सीरीज में Samsung Galaxy A07 जैसे स्मार्टफोन्स पर सेल्स ऑफर्स का फायदा मिला है। इसके साथ ही कंपनी की Samsung Galaxy S26 सीरीज की शुरुआती डिमांड भी मजबूत रही है। पहली तिमाही में सैमसंग ने 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के सेगमेंट में सबसे अधिक शिपमेंट की हैं। चीन की स्मार्टफोन मेकर Oppo का 14 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ तीसरा स्थान है। Oppo की बजट सेगमेंट में A और K सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ बिक्री मजबूत रही है। यह टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में आठ प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ोतरी के साथ सबसे अधिक ग्रोथ हासिल करने वाली कंपनी रही है।
Xiaomi को अपने सब-ब्रांड Poco के साथ पहली तिमाही में चौथा स्थान मिला है। शाओमी ने 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के सेगमेंट में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। इस मार्केट में शाओमी की हिस्सेदारी 7.9 प्रतिशत और Poco की 4.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है। एपल की iPhone 17 सीरीज के लिए डिमांड मजबूत बनी हुई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन्स के मार्केट में कुछ वर्ष पहले एंट्री करने वाली Nothing ने पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 47 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। Nothing को ऑफलाइन रिटेल मार्केट में एक्सपैंशन से सेल्स बढ़ाने में मदद मिली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन