Vivo Y21s फोन 5,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस, US FCC और Geekbench साइट पर हुआ स्पॉट

Vivo Y21s फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है और यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS पर काम करेगा।

Vivo Y21s फोन 5,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस, US FCC और Geekbench साइट पर हुआ स्पॉट
ख़ास बातें
  • Vivo Y21s फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2110 के साथ लिस्ट है
  • फोन में मिल सकती है 4 जीबी रैम
विज्ञापन
Vivo Y21s स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसके संकेत लेटेस्ट US Federal Communications Commission (FCC) औप Geekbench लिस्टिंग के जरिए मिले हैं। लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। वीवो वाई21एस फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है और यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS पर काम करेगा। फिलहाल फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। मोनिकर से अंदजा लगाया जा सकता है कि आगामी वीवो वाई21एस फोन हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Y21 का बदला हुआ अवतार होगा।

FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo Y21s स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता 4,910 एमएएच रेटेड है और इसकी टिपिकल बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच तक की होगी। स्मार्टफोन का डायमेंशन 164.26x76.08x8mm और भार 180 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो फोन में डुअल बैंड वाई-फाई के साथ 2.4GHz और 5GHz बैंड, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस और ग्लैनियो आ सकता है। एफसीसी लिस्टिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीवो वाई21एस फोन का मॉडल नंबर V2110 होगा। इसमें यह भी जानकारी दी गई है कि Vivo स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ दस्तक दे सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2110 के साथ लिस्ट है। स्मार्टफोन का सिंगल-कोर स्कोर 363 और मल्टी-कोर स्कोर टेस्ट 1.353 प्वाइंट्स है। इसमें यह भी दिखा है कि यह फोन ARM MT6769V/CT से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का कोडनेम है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 4 जीबी रैम दी जा सकती है और यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

FCC और Geekbench लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Nashville Chatter द्वारा सार्वजनिक की गई थी।
 

Vivo Y21 specifications

अगस्त में लॉन्च हुए वीवो वाई21 की बात करें, तो यह फोन Android 11 आधारित FunTouch OS 11.1 पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि फोन में 1 जीबी रैम एक्सपेंशन विकल्प भी मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी, 5,000एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट पास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »