• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी से लैस होंगे Vivo Y33s और Vivo Y21 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन हुए लीक

5,000mAh बैटरी से लैस होंगे Vivo Y33s और Vivo Y21 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन हुए लीक

Vivo Y33s और Vivo Y21 दोनों ही स्मार्टफोन Android 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करेंगे। हालांकि, प्रतीत हो रहा है कि दोनों ही स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी गैरमौजूद रहेगी।

5,000mAh बैटरी से लैस होंगे Vivo Y33s और Vivo Y21 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन हुए लीक
ख़ास बातें
  • Vivo Y33s में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Vivo Y21 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Vivo Y33s और Vivo Y21 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन दोनों ही ऑनलाइन लीक हो गए हैं। दोनों Vivo स्मार्टफोन कथित रूप से आने वाले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं। वीवो वाई33एस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि वीवो वाई21 स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। दोनों ही स्मार्टफोन Android 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करेंगे। हालांकि, प्रतीत हो रहा है कि दोनों ही स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी गैरमौजूद रहेगी।

Vivo Y33s और Vivo Y21 स्मार्टफोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर Yogesh Brar द्वारा 91Mobiles के कॉलेब्रेशन में साझा की गई है। रिपोर्ट का दावा है कि दोनों Vivo स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च किए जा सकते हैं।
 

Vivo Y33s specifications (expected)

Vivo Y33s स्मार्टफोन Android 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करेगा। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (2,408x1,080 पिक्सल) Halo FullView डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 4 जीबी एक्सटेंडिड रैम मिल सकती है। वहीं, फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई33एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा f/.1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का हो सकता है, साथ में f/2.4  अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद हो सकता है। रियर कैमरों में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, सुपर एचडीआर और आई ऑटोफोकस भी मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

वीवो वाई33एस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए वीवो फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और यूएसबी ओटीजी पोर्ट शामिल होगा। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन 164.26x76.08x8mm और भार 182 ग्राम होगा।
 

Vivo Y21 specifications (expected)

वीवो वाई21 स्मार्टफोन Android 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करेगा। इस फोन में 6.51 इंच एचडी+ (720X1,600 पिक्सल) Halo FullView डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 1 जीबी एक्सटेंडिड रैम मिल सकती है। वहीं, फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई21 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का हो सकता है और f/2.4  अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

वीवो वाई21 फोन में भी 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और यूएसबी ओटीजी पोर्ट शामिल होगा। इसके अलावा, इस फोन में भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन 164.26x76.08x8mm और भार 182 ग्राम होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »