6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y11 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च कर दिया है।

6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y11 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y21 5G में 6500mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y21 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 प्रोसेसर है।
  • Vivo Y21 5G में 6,500mAh बैटरी दी गई है।
  • Vivo Y21 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
विज्ञापन

Vivo ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च कर दिया है। Vivo Y सीरीज में 6,500mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 प्रोसेसर से लैस किए गए हैं। इसके अलावा ये दोनों ही फोन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किए गए हैं। आइए Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G Price

Vivo Y21 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 22,999 रुपये है। बैंक ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। वहीं Vivo Y11 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान पर 1 हजार रुपये तक कैशबैक मिल सकता है।

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G Features & Specifications


Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस हैं। ये दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस हैं। इसके अलावा SGS द्वारा सर्टिफिकेशन मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी है। ये दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Vivo OriginOS 6 पर चलते हैं। Vivo सीरीज के दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y21 5G में 8GB तक रैम है, जबकि Vivo Y11 5G में 4GB तक रैम है। दोनों ही फोन में 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y21 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Vivo Y11 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, प्रो मोड, टाइम-लैप्स मोड और लाइव फोटो मोड भी मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Vivo Y सीरीज में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Y21 5G 44W फास्ट चार्जिंग और Y11 5G 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस सपोर्ट शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमराQVGA-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमराQVGA-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »