• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y100 5G में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, लीक हुआ प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y100 5G में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, लीक हुआ प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसे अगले सप्ताह देश में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसे तीन कलर ऑप्शंस, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है

Vivo Y100 5G में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, लीक हुआ प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसे 8GB+128GB के स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसे तीन कलर ऑप्शंस, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इसका प्राइस 27,000-29,000 रुपये के बीच हो सकता है
  • कंपनी के 5G स्मार्टफोन में ट्रिपर रियर कैमरा होने की संभावना है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही भारत में Vivo Y100 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें एक कलर चेंजिंग पैनल दिया जा सकता है। इसे अगले सप्ताह देश में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसे तीन कलर ऑप्शंस, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

टिप्सटर  Paras Guglani (@passionategeekz) के ट्वीट से संकेत मिलता है कि इसका प्राइस 27,000-29,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसे 8GB+128GB के स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo ने इस स्मार्टफोन का एक टीजर दिखाया था। इससे पता चलता है कि इसे कम से कम दो कलर चेंजिंग वेरिएंट्स, गोल्ड और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के इस स्मार्टफोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। टिप्सटर का कहना है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 920 SoC मिल सकता है। 

इस 5G स्मार्टफोन में ट्रिपर रियर कैमरा होने की संभावना है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो डिस्प्ले के सेंटर में एक होल-पंच कटआउट में मिल सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दे सकती है। 

गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y100 में 1080 x 2400 रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 440 PPI मिल सकता है। जिसका मतलब यह भी है कि फोन 6 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें OpenGL वर्जन 3.2 होगा। लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि डिवाइस के फ्रंट में मिनी व्यू दिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में  X90 Pro  को Vivo X90 और Vivo X90 Pro+ के साथ लॉन्च किया है। वीवो एक्स90 प्रो Android 13 पर चलेगा और इसमें कम से कम 12GB रैम होगी। इसे मल्टी-कोर टेस्टिंग में 4,327 पॉइंट्स और सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,376 पॉइंट्स मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X90 Pro ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है। प्रोसेसर में 1.80GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ चार परफॉर्मेंस कोर, 2.85GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ तीन कोर और 3.05GHz की पीक स्पीड के साथ एक कोर शामिल है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Vivo, Processor, China, Market, color, Battery, Sensor, Camera, Launch, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »