32GB स्टोरेज और सिंगल RAM के साथ भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo Y02

इसमें 6.51 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) फुल व्यू डिस्प्ले और एक आई प्रोटेक्शन फीचर मिल सकता है

32GB स्टोरेज और सिंगल RAM के साथ भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo Y02

इसमें MediaTek Helio P22 SoC और ऑक्टाकोर चिपसेट हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस फोन के अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने की संभावना है
  • इसके साथ 1,000 रुपये का कैशबैक हो सकता है
  • यह एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का एंट्री-लेवल हैंडसेट Y02 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे पिछले महीने के अंत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। Vivo Y02 में 6.51 इंच HD+ फुल व्यू डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio P22 SoC और ऑक्टाकोर चिपसेट हो सकता है। 

इस फोन के अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यह जानकारी Mysmartprice पर एक टिप्सटर ने दी है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इस स्मार्टफोन को 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज और कॉस्मिक ग्रे और ऑर्चिड ब्लू कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर ने पहले यह संकेत दिया था कि Vivo Y02 को देश में 8,400 रुपये से कुछ अधिक पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 1,000 रुपये का कैशबैक हो सकता है। 

Vivo Y02 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स (अनुमानित)

इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए हैंडसेट के समान हो सकते हैं।  इसका मतलब है कि इसमें 6.51 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) फुल व्यू डिस्प्ले और एक आई प्रोटेक्शन फीचर मिल सकता है। इसके हुड के नीचे MediaTek Helio P22 SoC हो सकता है। इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया हैंडसेट Android 12 Go Edition और Funtouch OS 12 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 163.99x75.63x8.49mm फ्रेम फ्लैट डिजाइन के साथ हो सकता है। इसका भार लगभग 186 ग्राम का है।  

हाल ही में कंपनी ने चीन में अपनी फ्लैगशिप X90 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की थी इसमें स्टैंडर्ड X90 के साथ X90 Pro और X90 Pro+ 5G शामिल है। इसे जल्द भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X90 और X90 Pro 5G में MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है, जबकि X90 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलता है। वहीं, X90 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,810mAh बैटरी, X90 Pro 5G में कुछ बड़ी 4870mAh बैटरी और X90 Pro+ में सबसे छोटी 4,700mAh बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। X90 Pro और Pro+ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। इन तीनों स्मार्टफोन में Android 13 पर बेस्ड Origin OS है।  X90 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »