Vivo X500s में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस चिपसेट में इस स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। । इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 4.55 GHz तक की है
Photo Credit: Vivo
इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo X300s की यह जगह ले सकता है
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo ने भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में Vivo X500s को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo X300s की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X500s में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में इस स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस सीरीज के Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro का इस्तेमाल किया गया है। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 4.55 GHz तक की है।
आगामी स्मार्टफोन में LTPO OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। Vivo X500s में 8,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Vivo X300s में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 और Mali-G1 Ultra MC12 GPU दिया गया है। Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo X300s में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 7,100 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक