Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 20:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस सीरीज के Vivo X500 Pro Max में 200 MP का Zeiss टेलीफोटो कैमरा होगा
  • Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का Zeiss टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X500 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की कैमरा यूनिट में अपग्रेड किए जाएंगे। 

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का Zeiss टेलीफोटो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी। Vivo X500 Pro Max में 400 mm टेलीफोटो एक्सटेंडर भी होगा। इससे दूर के ऑब्जेक्ट्स को आसानी से कैप्चर किया जा सकेगा। Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल Zeiss टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ होगा। 

Advertisement

हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) की वेबसाइट पर Vivo X500 Pro Max की मॉडल नंबर - V2602DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी है। इसमें 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इससे पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले मिल सकता  है। Vivo X500 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.