• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ

iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ

iPhone 18 अगले साल iPhone 18e और iPhone Air के साथ पेश किया जा सकता है।

iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ

Photo Credit: Apple

iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 में पिछले मॉडल जैसी 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • iPhone 18e इस बार परफॉर्मेंस डिवाइस के तौर पर एंट्री कर सकता है।
  • iPhone Air 2 में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

Apple ने इस साल iPhone 18 Pro सीरीज को अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, इस इवेंट में कंपनी ने सभी मॉडल जैसे कि iPhone 18 और iPhone 18e को शामिल नहीं किय था। लीक्स से पता चल रहा है कि टेक दिग्गज अगले साल जल्द ही इन्हें पेश कर सकती है। एप्पल ने इन्हें इस साल एक साथ सितंबर में पेश क्यों नहीं किया जैसे कि पिछले कई सालों से होता आ रहा था। इसको लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी सैमसंग की तरह स्प्लिट लॉन्च की रणनीति अपना रही है, वहीं कुछ जगह कहा जा रहा है कि पहला फोल्डेबल आईफोन लाने की वजह से कंपनी ने ऐसा किया है।

iPhone 18, iPhone 18e, iPhone Air Launch Timeline

 
एप्पल अब अपने तीन नए आईफोन जैसे कि iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air को अगले साल फरवरी या मार्च में लेकर आ सकती है। अगले साल आने वाले स्टैंडर्ड आईफोन और दूसरे मॉडल में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें बड़ी हैटरी, ज्यादा रैम, स्मूथ डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर शामिल होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि एप्पल ने अभी तक इन डिवाइस के लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, कीमत या किसी भी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, फिलहाल सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है।

iPhone 18, iPhone 18e iPhone Air 2 Price (Expected)

iPhone 18 की शुरुआत ₹99,900 से हो सकती है, जबकि iPhone 18e की कीमत ₹79,900 से शुरू होगी, वहीं iPhone Air 2 की शुरुआत ₹1,49,900 से हो सकती है। एप्पल ने इस साल अपने मौजूदा आईफोन जैसे कि iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में बढ़ोतरी की थी तो ऐसे में आगामी आईफोन मॉडल की कीमत उनसे कम होने की उम्मीद न ही की जाए तो बेहतर रहेगा।

iPhone 18, iPhone 18e iPhone Air 2 Specifications (Expected)

iPhone 18
iPhone 18 में पिछले मॉडल जैसी 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट होगा। स्क्रीन पहले के मुकाबला ज्यादा ब्राइट होगी और बेजेल्स स्लिम होंगे। iPhone 18 में 4,430mAh की बैटरी दीजाएगी जो कि iPhone 17 की 3,692mAh बैटरी से ज्यादा होगी।

iPhone 18e
iPhone 18e इस बार परफॉर्मेंस डिवाइस के तौर पर एंट्री कर सकता है। इस आईफोन में A20 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा Apple का C2 मॉडेम और 8GB के करीब RAM दी जा सकती है। इस आईफोन में iPhone 18 जैसी 4,430mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट होगा।

iPhone Air 2
iPhone Air 2 को लेकर आ रही लीक्स से पता चला है कि इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं पहले के मुकाबले बेहतर बैटरी लाइफ होगी और छोटा डायनेमिक आईलैंड मिलेगा। इसमें A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा। Air 2 में 6.5 इंच की डिस्प्ले, 12GB RAM और 18 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन पहले के मुकाबले 0.4 मिमी पतला होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 18, iPhone 18e, iPhone Air 2, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  4. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  5. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  6. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  7. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  8. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  9. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  10. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »