इस स्मार्टफोन में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक OnePlus का OnePlus 15 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन की एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। OnePlus 15 में Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है।
सर्टिफिकेशन साइट IECEE पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2747 के साथ लिस्टिंग हुई है। XpertPick की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मॉडल नंबर आगामी OnePlus 15 का है। यह स्मार्टफोन 121 W के एडैप्टर के साथ दिखा है। इससे OnePlus 15 में 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत मिला है। OnePlus 13 में 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट था। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी थी।
हाल ही में एक टिप्सटर ने OnePlus 15 के डिजाइन को लीक किया था और इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के RAM और स्टोरेज के विकल्पों की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन स्क्वेयर रियर कैमरा मॉड्यूल और राउंडेड ऐजेज के साथ दिख रहा है। इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज का एक अन्य वेरिएंट हो सकता है। OnePlus 15 को पर्पल, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इस स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी बेहतर हो सकती है। OnePlus का कथित कैमरा इंजन एडवांस्ड एल्गोरिद्म्स को इंटीग्रेट कर लो लाइट की स्थिति में परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी कर सकता है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm का Armv8 चिपसेट दिख रहा है। यह आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा