Vivo X21 स्मार्टफोन 29 मई को आ रहा है भारत, इसका आधा डिस्प्ले है फिंगरप्रिंट सेंसर

प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo X21 के ख़ास 128 जीबी वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इससे पहले...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 मई 2018 17:00 IST

Vivo X21 स्मार्टफोन 29 मई को आ रहा है भारत

Vivo देश में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X21 29 मई को लॉन्च करेगी। चीन में Vivo X21 को मार्च महीने में उतार दिया गया था।। अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसे महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo X21 के ख़ास 128 जीबी वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इससे पहले Vivo X20 Plus UD में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि फोन में फिज़िकल होम बटन नहीं दिए गए हैं। ना ही अलग से इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिसे टच कर फोन अनलॉक किया जा सके। हालांकि, बाकी वेरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है। ध्यान रहे, यह उन पहले स्मार्टफोन में से एक है, जिनके लिए गूगल ने एंड्रॉयड पी बीटा अपडेट जारी किया है।

जैसा कि हमने पहले बताया, Vivo X21 UD कंपनी का दूसरा ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला हैंडसेट है। Vivo X21 UD को सबसे पहले सीईएस 2018 में शोकेस किया गया था, बाद में इसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया। भारत में इसकी दस्तक अब तक नहीं हुई थी। कंपनी ने हाल में इशारा दिया था कि जल्द ही फोन लॉन्च होगा। वर्तमान में कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन Vivo X21 UD के  Honor 10 और OnePlus 6 का मुकाबला करने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Vivo X21 UD कीमत, स्पेसिफिकेशन

Vivo X21 UD एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। कीमत के मामले में Vivo X21 UD 3,598 चीनी युआन (37,100 रुपये) कीमत वाला है। Vivo X21 UD यूडी एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के शीर्ष पर दिए गए फन टच ओएस 4.0 को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 6.28 इंच फुल-एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080×2280 के पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होकर आता है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम।

एक्स 21 यूडी फोन में 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर रियर में दिया गया है। फोन के पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश भी शामिल है। फ्रंट पर 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह फोन 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 4 जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी 2.0 ओटीजी सपोर्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल है। फोन 3200 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसका आकार 154.5×74.8×7.4 मिमी है और 156.2 ग्राम वज़न है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.