Vivo X200 Pro Mini भारत में अप्रैल में होगा लॉन्च! सामने आया बड़ा खुलासा

फोन अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X200 Pro Mini भारत में अप्रैल में होगा लॉन्च! सामने आया बड़ा खुलासा

Vivo X200 Pro Mini के चाइनीज वेरिएंट में 6.3 इंच 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • कंपनी भारत में नया मॉडल Vivo X200 Pro Mini पेश कर सकती है।
  • यह फोन अप्रैल में पेश किया जा सकता है।
  • फोन चीन में Vivo X200 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
Vivo भारत में एक के बाद एक लगातार नए स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। कंपनी हरेक सेग्मेंट में यूजर्स को लुभाने में कामयाब होती दिख रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में सामने आया था कि कंपनी सेल्स के मामले में देश में सैमसंग और शाओमी जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल चुकी है। वीवो ने भारत में हाल ही में Vivo X200 और X200 Pro को पेश किया था जो काफी पॉपुलर रहे। अब इस सीरीज में एक और नया मॉडल जुड़ सकता है। 

Vivo X200 और X200 Pro के बाद कंपनी भारत में एक नया मॉडल Vivo X200 Pro Mini पेश कर सकती है। यह फोन अप्रैल में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके नाम को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन कयास है कि यह Vivo X200 Pro Mini होगा। फोन चीन में Vivo X200 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन ग्लोबल मार्केट्स में यह नहीं आया है। 

Vivo X200 Pro Mini हालांकि अभी तक भारतीय सर्टिफिकेशन में नहीं देखा गया है। भारत में लॉन्च होने वाले फोन BIS सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। जल्द ही इसके सर्टिफिकेशन में लिस्ट होने की संभावना बनी हुई है। जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात है, कहा गया है कि इसके स्पेसिफिकेशंस चाइनीज मॉडल के जैसे ही होंगे। 

Vivo X200 Pro Mini चाइनीज वेरिएंट देखें तो Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Dimensity 9400 चिपसेट से लैस है। फोन में 16GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। 

X200 Pro Mini के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT818 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Origin OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.31 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2640x1216 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • कमियां
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »