Vivo X100 Ultra, X100s के ऑफिशियल पोस्टर आए नजर, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED E7 डिस्प्ले है, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Vivo X100 Ultra, X100s के ऑफिशियल पोस्टर आए नजर, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED E7 डिस्प्ले है।
  • Vivo X100 में कर्व्ड-एज डिस्प्ले और Dimensity 9300 चिपसेट है।
  • Vivo X100 Ultra के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर इस महीने चीन में Vivo X100s और Vivo X100 Ultra पेश करेगी। कई रिपोर्ट्स में वीवो के आगामी स्मार्टफोन का पता चला है। लॉन्च से पहले दोनों फोन के डिजाइन वाला एक पोस्टर अब चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। फोटो से दोनों फोन के डिजाइन का पता चला है। यहां हम आपको Vivo X100s और Vivo X100 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100 Ultra, X100s का डिजाइन


ऐसा लग रहा है कि बाईं ओर का फोन Vivo X100 Ultra है, जबकि दाईं ओर का ग्रीन फोन X100s लग रहा है। Zeiss लोगो दोनों फोन पर राउंड कैमरा मॉड्यूल के सेंटर में है, लेकिन उनका कैमरा सिस्टम अलग-अलग है। दोनों फोन में तीन कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X100s में वही कैमरे होंगे जो Vivo X100 में उपलब्ध हैं, जो बीते साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। इसलिए फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है। Vivo X100 में कर्व्ड-एज डिस्प्ले और Dimensity 9300 चिपसेट है। अफवाहों के अनुसार, Vivo X100s में एक फ्लैट डिस्प्ले और आगामी Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन X100 जैसे होंगे।

दूसरी ओर Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED E7 डिस्प्ले है, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट है। यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, X100 Ultra के रियर में LYT-900, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 4.3x ऑप्टिकल जूम, 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। ऐसी संभावना है कि लॉन्च होने पर फोन को Vivo X100s Ultra कहा जाएगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  2. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  3. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  4. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  5. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  6. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  7. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  8. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  9. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  10. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »