Vivo X100s की रियल लाइफ इमेज लीक, iPhone 15 Pro जैसा दिखा फोन!

लीक के अनुसार इस फोन का डिजाइन iPhone 15 Pro जैसा कहा गया है।

Vivo X100s की रियल लाइफ इमेज लीक, iPhone 15 Pro जैसा दिखा फोन!

Photo Credit: GSMArena

देखने में फोन का कैमरा सिस्टम Vivo X100 जैसा कहा जा सकता है। 

ख़ास बातें
  • सीरीज में Vivo X100 Ultra, X100s Pro, और Vivo X100s शामिल बताए गए हैं।
  • Vivo X100s का डिजाइन लीक हो गया है।
  • फोन में फ्लैट फ्रेम और टेक्स्चर फिनिश देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Vivo की स्मार्टफोन सीरीज X100 में कंपनी कथित तौर पर तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। सीरीज में Vivo X100 Ultra, X100s Pro, और Vivo X100s शामिल बताए गए हैं। अब इस सीरीज के फोन Vivo X100s को लेकर ताजा अपडेट मिला है। फोन की रियल लाइफ इमेज लीक हो गई हैं। इससे फोन का डिजाइन सामने आता है। कयास है कि स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भी इसके कई और फीचर्स यहां पता चलते हैं। 

Vivo X100s का डिजाइन लीक हो गया है। फोन में फ्लैट फ्रेम और टेक्स्चर फिनिश देखने को मिल सकता है। जीएसएम एरेना की रिपोर्ट की मानें तो फोन में रियर पैनल ग्लास का बना हो सकता है। इसमें कर्व पैनल बताया गया है। जो कि 2.5D कर्व्ड पैनल होगा। कैमरा आइलैंड पर रिंग डिजाइन दिया गया है। आइलैंड में 4 कैमरा का सेटअप है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। देखने में इसका कैमरा सिस्टम Vivo X100 जैसा कहा जा सकता है। 

लीक के अनुसार इस फोन का बिल्ड iPhone 15 Pro जैसा कहा गया है। इसमें फ्लैट एज डिस्प्ले है और वैसा ही कलर स्कीम भी नजर आ रहा है। यह काफी स्लीक होगा और मोटाई केवल 7.89mm होगी। Vivo X100s में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9300+ चिपसेट बताया गया है। इसी सीरीज में Vivo X100S Pro भी शामिल बताया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, V2324HA मॉडल नम्बर के साथ यह डिवाइस स्पॉट हुआ है जो कि गीकबेंच पर देखा गया है। फोन को चाइना रेडियो सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है। 

Vivo V2324HA में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। इसमें एक कोर 3.4GHz Cortex-X4 है, तीन कोर 2.85GHz Cortex-X4 हैं, और चार कोर 2.0GHz Cortex-A720 हैं। फोन का GPU यहां Immortalis-G720 MC12 के नाम से लिस्ट किया गया है जो कि 1300MHz पर क्लॉक किया गया है। इसे Dimensity 9300 चिपसेट कहा जा रहा है। फोन Vivo X100 Pro Plus के साथ लॉन्च हो सकता है। Vivo X100 Pro की बात करें तो डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 3000nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक  रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर से लैस है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »