Vivo X100 Pro+ को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

पिछले वर्ष चीन की इस स्मार्टफोन कंपनी ने X90 सीरीज में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 22:17 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी ने X90 सीरीज लॉन्च की थी
  • कंपनी ने X100 Pro+ के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले हो सकता है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने इस सप्ताह Vivo X100 और X100 Pro को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में नया MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी Vivo X100 Pro+ को जोड़ सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X90 सीरीज में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया था। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX758 पोट्रेट सेंसर दिया जा सकता है। 

हालांकि, कंपनी ने X100 Pro+ के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सप्ताह लॉन्च हुई Vivo की फ्लैगशिप X100 सीरीज के बेस मॉडल X100 के लिए भारी डिमांड है। चीन में इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच  फुल  HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

कंपनी को X100 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स के लिए केवल सात दिनों में प्री-ऑर्डर मिले थे। कंपनी के लिए यह पहली बार है कि जब उसे X सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 LPDDR5T RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। X100 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC 12 GB के RAM के साथ है। पिछले महीने कंपनी ने अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Y78t लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इसे Snowy White, Distance Mountains Green और Moon Shadow Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.