• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V9 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे व 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला है यह फोन

Vivo V9 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे व 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला है यह फोन

भारत में वीवो वी9 के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने Vivo V9 हैंडसेट से पर्दा उठाया।

Vivo V9 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे व 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला है यह फोन

Vivo V9: Price and Specifications

ख़ास बातें
  • Vivo V9 की कीमत भारत में 22,990 रुपये होगी
  • सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
भारत में वीवो वी9 के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने Vivo V9 हैंडसेट से पर्दा उठाया। याद रहे कि गुरुवार को ही इस स्मार्टफोन को थाइलैंड और फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। अहम फीचर की बात करें तो आपको वीवो वी9 में आईफोन X जैसा 'नॉच' मिलेगा और इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। इसके अलावा वीवो के नए स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं और इसमें 6.3 इंच 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। Vivo V9 ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा।
 

Vivo V9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Vivo V9 की कीमत भारत में 22,990 रुपये होगी। हैंडसेट का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। फोन को शैंपेन गोल्ड, पर्ल ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। वी9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर 23 मार्च को शाम 3 बजे शुरू होगी। फोन की बिक्री 2 अप्रैल से शुरू होगी। इसी तारीख से फोन ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा।


Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

अब बात वीवो वी9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा एआर स्टीकर्स, फेस अनलॉक और फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर से बेहतर आउटपुट पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं, पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। थाइलैंड में लॉन्च किए गए इस फोन को गोल्ड व ब्लैक सेरामिक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V9 India Launch, Vivo V9 Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »