• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V29e मल्टी कैमरा सेटअप, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

Vivo V29e मल्टी कैमरा सेटअप, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई है। इस पर नई Vivo V सीरीज के इस स्मार्टफोन का टीजर दिया जा रहा है

Vivo V29e मल्टी कैमरा सेटअप, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

इसकी 4,600 mAh की बैटरी हो सकती है जो 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

ख़ास बातें
  • Vivo V29e का स्लिम डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले है
  • कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है
  • इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस और प्राइस भी ऑनलाइन लीक हुए हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo जल्द ही भारत में V29e को लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई है। इस पर नई Vivo V सीरीज के इस स्मार्टफोन का टीजर दिया जा रहा है। Vivo V29e का स्लिम डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले है। 

इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस और प्राइस भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 400 मिल सकता है। Vivo की माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन की इमेज में इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ मल्टी कैमरा सेटअप और कर्व्ड डिस्प्ले दिख रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Vivo V29e के रियर कैमरा सेटअप का डिजाइन जून में चेक गणराज्य में लॉन्च किए गए Vivo V29 Lite 5G के समान है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 30,000 रुपये हो सकता है। इसे 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के विकल्पों में लाया जा सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। Vivo V29e में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 480 5G SoC या Snapdragon 480+ 5G SoC होने की संभावना है। इसकी 4,600 mAh की बैटरी हो सकती है जो 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

कंपनी ने हाल ही में Vivo X90S स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह कंपनी की X90 सीरीज में चौथा हैंडसेट है। इसमें MediaTek Dimensity SoC और 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस सीरीज में कंपनी इससे पहले  X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है। Vivo X90S को चीन में लॉन्च किया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 45,300 रुपये), 12 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 4,299 (लगभग 48,800 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 4,699 (लगभग 53,300 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Black, Confession, Huaxia Red सहित चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में देश में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »