Vivo V20 Pro 5G भारत में लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे और 8 जीबी रैम से है लैस

Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है।

Vivo V20 Pro 5G भारत में लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे और 8 जीबी रैम से है लैस

Vivo V20 Pro की भारत में कीमत 29,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Vivo V20 Pro 5G की खासियत हल्का और पतला डिज़ाइन है
  • भारत में एकमात्र 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 29,990 रुपये
  • स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5G सपोर्ट से लैस आता है नया वीवो फ्लैगशिप
विज्ञापन
Vivo V20 Pro 5G आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। नया फोन सीरीज़ का तीसरा फोन है। इससे पहले वीवो इस सीरीज़ में Vivo V20 और Vivo V20 SE को लॉन्च कर चुका है। वीवो वी20 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट मिलता है और इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 64-मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन से लैस है। डिस्प्ले नॉच के अंदर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक अन्य सेंसर मौजूद है। Vivo V20 Pro 5G को पहली बार सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo V20 Pro 5G price in India, sale

नए Vivo V20 Pro 5G के एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 29,990 रुपये है। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर, पेटीएम मॉल, टाटा क्लीक और बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। ऑनलाइन ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट, V-Shield कंप्लीट मोबाइल डेमेज प्रोटेक्शन और 12 महीने तक के नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प जैसे ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है। फोन को मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, जियो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, संगीता, विजय सेल्स, पूर्वाविका, बिग सी और एलओटी सहित कई ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध होगा। ऑफलाइन स्टोर्स पर Vivo V20 Pro 5G की खरीद के समय आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और जेस्ट कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत कैशबैक का फायदा भी उठाया जा सकता है। इन स्टोर्स पर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, जियो की ओर से 10,000 रुपये कीमत के लाभ और एचडीबी, होम क्रेडिट और बजाज फिनसर्व की ओर से आकर्षित ईएमआई विकल्पों का फायदा भी है। खरीदार वीवो अपग्रेड प्लान का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो 80 प्रतिशत बायबैक मनी गारंटी देता है।
 

Vivo V20 Pro 5G specifications

वीवो वी20 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 158.82x74.20x7.39 एमएम और वज़न मात्र 170 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »