Vivo V19 डुअल सेल्फी कैमरा के साथ 12 मई को देगा दस्तक, यह हो सकती है कीमत

भारत में Vivo V19 लॉन्च आखिरकार मंगलवार यानी 12 मई को हो रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण इसके लॉन्च को टाल दिया गया था।

Vivo V19 डुअल सेल्फी कैमरा के साथ 12 मई को देगा दस्तक, यह हो सकती है कीमत

Vivo V19 के भारत में लगभग 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च होने की है खबर

ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस होगा Vivo V19
  • पिछले महीने लॉन्च होना था स्मार्टफोन, लॉकडाउन के चलते हुई थी देही
  • वीवो वी19 की शुरुआती कीमत लगभग 25,000 रुपये होने का है दावा
विज्ञापन
Vivo V19 भारत में मंगलवार, 12 मई को लॉन्च होने वाला है। नए वीवो स्मार्टफोन को मूल रूप से 26 मार्च को देश में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन कोरोवायरस लॉकडाउन के चलते इस लॉन्च में देरी हुई। हालांकि, जब से सरकार ने देश के कुछ क्षेत्रों में ई-कॉमर्स डिलिवरी में ढील दी है और देश में ऑफलाइन रिटेलर्स को अपने व्यवसाय को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है, चीनी कंपनी ने Vivo V19 को लॉन्च करने का फैसला ले लिया है। वीवो वी19 का भारत वेरिएंट शुरुआती टीज़र के अनुसार, मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए मॉडल से अलग होगा।
 

Vivo V19 India launch details

भारत में वीवो वी19 लॉन्च आखिरकार मंगलवार को हो रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण इसके लॉन्च को टाल दिया गया था। Realme और Xiaomi जैसी कंपनियों के विपरीत, Vivo देश में Vivo V19 के लॉन्च की घोषणा करने के लिए एक ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम इवेंट की मेजबानी नहीं कर रही है। हालांकि, आप इस स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी खबरोंस को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए Gadgets 360 के साथ बने रह सकते हैं।
 

Vivo V19 price in India (expected)

भारत में वीवो वी19 की कीमत अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। फिर भी, एक पिछली रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 25,000 रुपये होगी, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगा। फोन को मिस्टिक सिल्वर और पियानो ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V19 को मार्च में इंडोनेशियाई बाज़ार में लाया गया था। हालांकि, भारतीय वेरिएंट को इंडोनेशिया के मॉडल से अलग बताया जा रहा है, क्योंकि इसे कंपनी सिंगल होल-पंच सेल्फी कैमरे के बजाय डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होने के लिए पहले ही टीज़ कर चुकी है। स्मार्टफोन पिछले महीने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्टेड वीवो वी19 के समान हो सकता है।
 

Vivo V19 specifications

वीवो वी19 की ग्लोबल वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए लो ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

इसके फ्रंट पैनल पर एक बड़ा सा होल-पंच दिया गया है। यहां पर 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है और अल्ट्रावाइड 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। इंडोनेशियाई मॉडल और इस मॉडल में यही एक अंतर होगा। इसके अलावा इसके पिछले हिस्से पर चार कैमरों वाला सेटअप है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। यहां पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलता है।

Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 245 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

वीवो वी19 के कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है और यह 33 वॉट की Vivo FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी मात्र 30 मिनट में 0 से 54 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।


Vivo V19 का डाइमेंशन 159.64x75.04x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 186.5 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »