Vivo V19 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च, दो सेल्फी कैमरों से है लैस

Vivo V19 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V19 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च, दो सेल्फी कैमरों से है लैस
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Vivo V19 में
  • वीवो वी19 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
विज्ञापन
Vivo V19 के ग्लोबल वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने इस प्रोडक्ट के आधिकारिक लॉन्च को टाल दिया था। वीवो वी19 को सबसे पहले भारत में 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसे टाल दिया गया। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वीवो वी19 को ग्लीम ब्लैक और स्लीक सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके दो स्टोरेज विकल्प होंगे। नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन इंडोनेशिया में पहले लॉन्च किए जा चुके वीवो वी19 से काफी अलग हैं।

Vivo ने अभी नए Vivo V19 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वीवो वी19 मार्केट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी ने बताया है कि स्पेसिफिकेशन क्षेत्र पर निर्भर करेंगे।

Vivo India ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन को अपकमिंग हैंडसेट के सेगमेंट में लिस्ट किया गया है। अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए वीवो इंडिया ने कहा है कि कोरोनावायरस को लेकर पैदा हुई स्थिति सुधरने के बाद इस फोन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बीते महीने इंडोनेशिया में Vivo V19 बिल्कुल ही अलग है।
 

Vivo V19 specifications

डुअल-सिम वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए लो ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरों की। फ्रंट पैनल पर एक बड़ा सा होल-पंच दिया गया है। यहां पर 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है और अल्ट्रावाइड 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। पिछले हिस्से पर चार कैमरों वाला सेटअप है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। यहां पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी है।

Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 245 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

वीवो वी19 के कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है और यह 33 वॉट की Vivo FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी मात्र 30 मिनट में 0 से 54 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।

Vivo V19 का डाइमेंशन 159.64x75.04x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 186.5 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V19, Vivo V19 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »