Vivo V19 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Vivo V19 में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी खबर है कि वीवो वी19 में 8 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट शामिल होगा।

Vivo V19 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Vivo V19 की भारत में कीमत लगभग 25,000 रुपये होने का दावा है

ख़ास बातें
  • Vivo V19 में Android 10 पर आधारित FunTouchOS 10 दिया जाएगा
  • फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दिया जा सकता है
  • भारत में लॉन्च होने वाला वीवो वी19 इंडोनेशियाई वेरिएंट से अलग होगा
विज्ञापन
Vivo V19 के भारत लॉन्च की तारीख सामने आ गई है। हाल ही में चीनी कंपनी ने ट्विटर पर टीज़र पेश किया था, जिसमें वीवो वी19 के जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी गई थी। अब कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए घोषित कर दिया है कि वीवो वी19 भारत में 26 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें कि इससे पहले फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाला Vivo V19 फोन इंडोनेशिया वेरिएंट से अलग होगा।

वीवो वी19 को 26 मार्च को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए की है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए टीज़र में Vivo V19 की परछाई दिखाई गई है और फोटो में डुअल होल-पंच भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पिछली रिपोर्ट के आधार पर हम पहले से ही वीवो वी19 के मुख्य स्पेसिफिकेशन और आगामी वीवो स्मार्टफोन की अंदाजन कीमत जानते हैं।

Vivo V19 में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.44-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होने की खबर है। फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट शामिल होगा। फोन में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिए जाने की भी जानकारी दी गई है। Vivo V19 को दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें प्यानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर रंग शामिल हैं।

पिछली रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि वीवो वी19 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेल्फी सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल-कैमरा भी होगा। यह डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होल-पंच कटआउट में सेट किया जाएगा।

Vivo V19 को Android 10 पर आधारित FunTouchOS 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आ सकता है और यह बैटरी 33 वॉट वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 सपोर्ट करेगी।

इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस की कीमत लगभग 25,000 रुपये होगी, जिसमें ग्राहकों को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »