Vivo V19 के लॉन्च में होगी देरी, अब 3 अप्रैल को किया जा सकता है पेश

Vivo V19 को भारत में कुल 6 कैमरों के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे और आगे की तरफ दो।

Vivo V19 के लॉन्च में होगी देरी, अब 3 अप्रैल को किया जा सकता है पेश

Vivo V17 की अपग्रेड सीरीज़ होगी Vivo V19

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट से लैस हो सकता है वीवो वी19
  • IPL 2020 से पहले लॉन्च होना था Vivo V19 को
  • Vivo V19 की कीमत लगभग 25,000 रुपये होने का दावा
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपने Vivo V19 स्मार्टफोन को भारत में 26 मार्च को लॉन्च करेगी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने इवेंट को फिलहाल टालने का फैसला किया है और अब वीवो वी19 को 3 अप्रैल को लाए जाने की उम्मीद है। वीवो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नए लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन कंपनी ने 26 मार्च को हैंडसेट को लॉन्च करने वाले पुराने ट्वीट को हटा ज़रूर लिया है। कंपनी द्वारा हैंडसेट को नए तारीख पर लॉन्च करने की जानकारी बीते हफ्ते GSMArena ने दी थी।

कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि Vivo V19 को भारत में कुल 6 कैमरों के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे और आगे की तरफ दो।

एक पुरानी रिपोर्ट के आधार पर हम पहले से ही वीवो वी19 के मुख्य स्पेसिफिकेशन और आगामी वीवो स्मार्टफोन की अंदाजन कीमत जानते हैं।

Vivo V19 में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.44-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होने की खबर है। फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट शामिल होगा। फोन में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिए जाने की भी जानकारी दी गई है। Vivo V19 को दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें प्यानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर रंग शामिल हैं।

पिछली रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि वीवो वी19 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेल्फी सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल-कैमरा भी होगा। यह डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होल-पंच कटआउट में सेट किया जाएगा।

Vivo V19 को Android 10 पर आधारित FunTouchOS 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आ सकता है और यह बैटरी 33 वॉट वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 सपोर्ट करेगी।

इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस की कीमत लगभग 25,000 रुपये होगी, जिसमें ग्राहकों को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V19
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »